Bhopal Navi Mumbai Flight: 1 फरवरी से होगी भोपाल-नवी मुंबई फ्लाइट की शुरुआत, विंटर सीजन के लिए मिला स्लॉट
Bhopal Navi Mumbai Flight: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारत की इकोनॉमिक कैपिटल मुंबई के लिए सफर आसान, तेज और आरामदायक होने वाला है. नवी मुंबई में नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन शुरू हो चुका है. यहां से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान शुरू हो गई हैं. भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए 1 फरवरी 2026 से फ्लाइट का संचालन होगा.
इंडिगो करेगी फ्लाइट का संचालन
भोपाल से नवी मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 1 फरवरी 2026 से उड़ान भरेगी. इसके विंटर सीजन के लिए स्लॉट मिल गया है. इस रूट पर 186 सीटर विमान उड़ान भरेगा. इस विमान सेवा के शुरू होने के बाद नौकरीपेशा, व्यापारियों, स्टूडेंट्स, पर्यटकों को सफर में आसानी होगी और इसके साथ-साथ विदेश जाने के लिए कनेक्टिविटी आसान होगी. मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते एयर ट्रैफिक और यात्रियों के दबाव से मुक्ति मिलेगी.
भोपाल से सुबह 8 बजे रवाना होगी
इंडिगो की फ्लाइट (6E 2297) सुबह 6 बजे नवी मुंबई से रवाना होगी और भोपाल सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी. नवी मुंबई के लिए फ्लाइट (6E 2298) भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9.30 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी. इस रूट के लिए जल्द ही टिकट की बिक्री शुरू की जाएगी.
बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई-नवी मुंबई रूट के लिए 189 सीटर विमान का स्लॉट बुक किया है. इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी और ज्यादा बढ़ जाएगी. यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी. विंटर सीजन में एयर इंडिया बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत करेगा. फिलहाल भोपाल और मुंबई के बीच तीन फ्लाइट का संचालन होता है. इनमें से दो फ्लाइट इंडिगो और एक एयर इंडिया संचालित करती है.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए