मालगाड़ी के पटरी से उतरने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 9 ट्रेनें रद्द और 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव
पटना। आसनसोल मंडल (पूर्व रेलवे) के लाहाबन-सिमुलतला स्टेशनों के मध्य किमी 344/05 के पास 27 दिसंबर को रात 11.25 बजे एक मालगाड़ी के 08 डिब्बे पटरी से उतर गए । इस कारण इस रेलखंड के अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हो गए हैं। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते हुए आसनसोल, मधुपुर एवं झाझा से एआरटी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे एवं परिचालन पुनर्बहाल करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी है। इस बीच इस हादसे से रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया और हावड़ा-पटना तथा हावड़ा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन में बड़ा असर पड़ा। मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस को बरौनी से डायवर्ट किया गया और इसमें 16 स्टेशनों पर गाड़ी को रद्द कर दिया गया। वहीं, हावड़ा से मुजफ्फरपुर आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस अंडाल और किऊल के बीच रद्द कर दी गई। इस कारण चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में बड़ी संख्या में उत्तर बिहार के यात्री फंस गए और उन्हें पूरी रात स्टेशन पर बितानी पड़ी। रेलवे ने प्रभावित यात्रियों को सहायता प्रदान की। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद कुल 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 12369, 13105, 13030, 63571, 63574, 63297, 63298, 63572 और 63566 शामिल हैं। इसके अलावा 14 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि मालगाड़ी के डिब्बों के उतरने के कारण किसी प्रकार के यात्री या कर्मचारी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, परिचालन बाधित होने से आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। उधर इस हादसे के कारण न केवल उत्तर बिहार बल्कि पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। विशेष रूप से जसीडीह स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए थे। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर त्वरित राहत केंद्र स्थापित किया और प्रभावित यात्रियों के लिए पानी, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए