भोपाल में ईरानी गैंग के अड्डे पर पुलिस रेड, महिलाओं के पथराव के बीच 24 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल: देश भर में नकली पुलिस बनकर ठगी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात ईरानी गैंग के खिलाफ भोपाल पुलिस ने दबिश दी. निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस वालों पर ईरानी गैंग के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं.
ईरानी गैंग के डेरे पर पुलिस की दबिश
निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे में रविवार सुबह पुलिस ने बड़े गिरोह के खिलाफ दबिश दी. पुलिस के पहुंचते ही डेरे में अफरातफरी मच गई. पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस पूरे दल-बल के साथ यहां पहुंचा था. पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए ईरानी डेरे की महिलाओं ने पुलिस को चारों ओर से घेर लिया और अचानक पथराव शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और कार्रवाई को आगे बढ़ाया.
24 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने ईरानी डेरे से कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं. इन महिलाओं को पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 मोटर साइकिलें, दर्जनों मोबाइल फोन, एक यूट्यूब चैनल की फर्जी आईडी समेत ठगी और लूट में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है.
'पुलिस को मिल रही थी लंबे समय से शिकायत'
जोन 4 के डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि "गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ये नकली सोने की तस्करी करते हैं. इनके पास कुछ विदेशी मुद्रा भी मिली है. यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस पर हमले और पथराव के मामले में भी अलग से प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है."
'देश भर में ठगी और लूटपाट करने की हैं शिकायतें'
डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि "पुलिस को लंबे समय से ईरानी गैंग की गतिविधियों की देश भर से शिकायतें मिल रही थीं. गैंग के सदस्य अलग-अलग राज्यों में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को ठगते, लूटपाट करते और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. वारदातों को अंजाम देकर गिरोह के सदस्य वापस भोपाल लौट आते थे. पुख्ता सूचना के आधार पर निशातपुरा, कोलार, गांधी नगर, छोला मंदिर और बैरागढ़ थाने की सयुंक्त टीम ने पूरे दल-बल के साथ ईरानी डेरे में दबिश दी."
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए