मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान: सामूहिक विवाह में शादी करना गर्व और सौभाग्य
इंदौर: शादियों में लाखों करोड़ों की फिजूल खर्ची रोकने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई पहल के बाद अब बड़ी संख्या में सक्षम परिवार के लोग भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादियां कर रहे हैं. इसी क्रम में इंदौर के शिप्रा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 251 जोड़ों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा यह अपने आप में सौभाग्य का विषय है जब समाज के सभी वर्ग एक मंच पर एक साथ आनंद लेते हैं, तभी वास्तविक एकता साकार होती है.
मोहन यादव ने 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ मोहन यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए पुष्प वर्षा कर नव दंपतियों का स्वागत किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी का पुष्पमाला और श्रीफल से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने कहा "सामूहिकता में बड़ी शक्ति होती है. समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों को सम्मान देने वाले ऐसे कार्यों से ही सामाजिक उत्थान होता है."
'सामूहिक विवाह से रुकती है फिजूलखर्ची'
सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि "लोग अक्सर दूसरों की नकल करने और समाज में झूठी प्रतिष्ठा दिखाने के चक्कर में शादियों में भारी भरकम कर्ज भी ले लेते हैं और फिर उसे चुकाने में जीवन में कष्ट उठाते हैं. हम सभी को ऐसे दिखावे और संस्कृति से बचने की आवश्यकता है."
उन्होंने कहा कि "सामूहिक विवाह समारोह के जरिए फिजूल खर्ची कम होती है और ऐसे सभी परिजनों का डर खत्म होता है जो शादी के खर्च को उठा पाने की स्थिति में नहीं होते. सामूहिक विवाह समारोह में शादी करना सौभाग्य की बात है. मैं हमेशा ऐसे आयोजन को बढ़ावा देता हूं. मैंने अपने दोनों पुत्रों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही की हैं. पदों से महत्व नहीं होना चाहिए. ऐसे उदाहरणों की आवश्यकता है और मैं खुद इसका पालन करता हूं."
मन की बात का श्रवण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 129वें संस्करण को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को इंदौर जिले के शिप्रा में श्रवण किया. शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र शिप्रा में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए