बिना सर्जरी होगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज
एम्स में बनेगा प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लाक
भोपाल । मध्य प्रदेश के कैंसर मरीजों के लिए साल 2026 एक बड़ी राहत लेकर आने वाला है। एम्स भोपाल में राज्य का पहला समर्पित सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लाक तैयार किया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद जांच और सर्जरी के लिए महीनों लंबी वेटिंग लिस्ट से मरीजों को काफी हद तक निजात मिलेगी। फिलहाल मरीजों को छह महीने से लेकर एक साल तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन नई व्यवस्था में यह समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एम्स प्रशासन इस परियोजना को तय समय सीमा 2026 में पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कैंसर ब्लाक के निर्माण, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद और वित्तीय स्वीकृतियों को लेकर जल्द एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे बजट से जुड़ी किसी भी अड़चन को दूर किया जा सके।
बिना सर्जरी होगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज
अधिकारियों के मुताबिक, नए कैंसर ब्लाक में विश्वस्तरीय इलाज की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। यहां गामा नाइफ जैसी आधुनिक मशीन लगाई जा रही है, जिससे बिना चीर-फाड़ किए जटिल मस्तिष्क ट्यूमर का सटीक इलाज संभव होगा। इसके अलावा पीईटी-सीटी स्कैन और एडवांस रेडियोथेरेपी की सुविधा भी यहीं मिलेगी।
गंभीर मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एम्स भोपाल में ‘स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम’ लागू किया जाएगा। अस्पताल आने वाले हर मरीज की शुरुआती जांच होगी। कैंसर की पुष्टि होने पर मरीजों को बीमारी की गंभीरता के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देकर तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा, जबकि लक्षण वाले मरीजों को आगे की जांच के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाएगा।
हर साल 36 हजार से अधिक मरीज
एम्स के आंकड़ों के अनुसार, यहां हर साल 36 हजार से अधिक कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें करीब 60 प्रतिशत मरीज भोपाल के बाहर से आते हैं। सबसे अधिक मरीज आगर-मालवा (3664), रायसेन (1776), विदिशा (1536) और नर्मदापुरम (1216) जिलों से आते हैं। यह स्थिति जिला स्तर पर कैंसर इलाज की सीमित सुविधाओं की ओर भी इशारा करती है।
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने
सावधान! चीनी की अधिक मात्रा बढ़ा सकती है हार्ट डिजीज का खतरा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू
गलत रास्ता दिखाने से हुआ हादसा, ट्रेलर ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
श्रेष्ठा अय्यर का पोस्ट वायरल, कोलकाता टीम पर कसा तंज
कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए अहम प्रस्ताव, चना-मसूर खरीद पर फैसला संभव
रोमांस और दर्द का तड़का, ‘चांद मेरा दिल’ टीजर पर मचा बवाल
IPL में शाहरुख और गांगुली का रीयूनियन, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले आदित्य धर, कोहली को बताया इंस्पिरेशन
महिला प्रवेश और खतना पर सुप्रीम कोर्ट में आज ऐतिहासिक सुनवाई