चांदी की कीमतें बढ़ीं, लेकिन 500 रुपए से भी किया जा सकता है निवेश
चांदी की कीमतें लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है. माना जा रहा है कि 31 दिसंबर तक ये 2.5 लाख रुपए के पार जा सकती है. ऐसे में कई लोगों के मन में इसमें पैसा लगाने का इच्छा हो रही होगी. लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण वे चांदी में निवेश नहीं कर पा रहे हैं. तो घबराने की जरुरत नहीं हम आपको चांदी के ऐसे फॉर्म के बता रहे हैं जिसमें आप डिजिटल तरीके से निवेश कर सकते हैं |
खास बात यह है कि इसके लिए आपको लाख 2 लाख रुपए लगाने की जरुरत नहीं है. आप महज 500 रुपए से भी इनमें निवेश कर सकते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं सिल्वर ETF की. आइए आपको बताते हैं कि इनमें कैसे निवेश किया जाता है और इसमें कितना रिटर्न मिल सकता है |
क्या है Silver ETF, कैसे होता है इसमें निवेश
पहले बात करते हैं सिल्वर ईटीएफ की. आखिर ये होता क्या है और इसमें कैसे निवेश किया जा सकता है. सिल्वर ईटीएफ एक ऐसा फंड है जो फिजिकल चांदी की कीमतों को ट्रैक करता है और आपको बिना असली चांदी खरीदे उसमें निवेश करने का मौका देता है. इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि ये एक तरह का म्यूचुअल फंड है जो 99.9% शुद्ध चांदी खरीदकर सुरक्षित तिजोरियों में रखता है, और इसकी यूनिट्स को स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों की तरह खरीदा-बेचा जा सकता है, जिससे आपको फिजिकल मेटल की स्टोरेज और सिक्योरिटी की चिंता नहीं रहती और यह निवेश का एक आसान और पारदर्शी तरीका है |
कितना करना होगा निवेश
सिल्वर ETF में आप 500 रुपए जैसे मामूली रकम से भी निवेश कर सकते हैं. मान लीजिए चांदी का बाजार में मौजूदा भाव 2 लाख रुपए प्रति किलो है. वहीं ETF इसकी यूनिट्स बनी होती है जो कई कपंनियों की ओर से जारी की जाती है. यहां आपको TATA सिल्वर ETF का एक उदाहरण बताते है.टाटा सिल्वर एक्सचेंज फंड पर कई तरह के ईटीएफ मौजूद यहां पर आपको प्रति शेयर की तरह इसमें निवेश करना होता है. जैसे TATA Silver ईटीएफ की 1 यूनिट की मौजूदा कीमत 22 रुपए के करीब है. तो आप 500 रुपए में करीब 22 यूनिट खरीद सकते है. जैसे-जैसे मार्केट में सिल्वर की कीमत बढ़ेगी या घटेगी तो यहां भी आपके निवेश पर उसका असर दिखाई देगा |
1 साल में कितना रिटर्न
टाटा सिल्वर ईटीएफ के इस फंड का रिटर्न देखे तो इस फंड ने बीते 1 साल में निवेशकों को करीब 137 फीसदी का रिटर्न दिया है. मतलब इस फंड में किसी ने 1 साल में 1 लाख रुपए लगाए होते तो उनका पैसा करीब 2 लाख 37 रुपए हो गया होता. यानी 1 साल में 1.37 लाख का शुद्ध मुनाफा. इसी तरह मार्केट में कई कंपनियों के अलग-अलग ईटीएफ मौजूद हैं. सिल्वर ईटीएफ की खास बात यह है कि आपको इसके लिए फिजिकल चांदी खरीदने की जरुरत नहीं है. वहीं फिजिकल नहीं होने के कारण आपको चांदी के शुद्धता की भी चिंता करने की जरुरत नहीं है |
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश