इंदौर में बेटी की सतर्कता से 60 लाख की FD बची, साइबर ठगों पर शिकंजा
साइबर ठग अब सीधे डर और दहशत के जरिए शिकार को तोड़ने में लगे हैं. नीमच में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां साइबर अपराधियों ने शासकीय सेवा से रिटायर्ड वृद्ध दंपती को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और 60 लाख रुपये की एफडी तक तुड़वा ली. वक्त रहते इंदौर में रहने वाली उनकी बेटी ने समझदारी और सतर्कता दिखाते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से अपने नीमच निवासी माता-पिता को पूरी तरह लुटने से बचा लिया |
बेटी ने इंदौर साइबर सेल को दी मामले की सूचना
जानकारी के अनुसार वारदात के शिकार दंपती विकास नगर (नीमच) में रहते हैं. पिछले दिनों मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी को अपने पिता और मां के अजीब सवालों पर शक हुआ. व्यवहार बदला हुआ लगने पर बेटी ने तुरंत क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर सेल में सूचना दे दी. क्राइम ब्रांच ने 22 दिसंबर को साइबर सेल नीमच को बताया. मामला नीमच एसपी अंकित जायसवाल तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर एक टीम बुजुर्ग दंपती के घर पहुंची. दोनों बेहद डरे हुए थे. खुलकर बात करने से भी कतरा रहे थे. करीब दो घंटे की बातचीत के बाद विश्वास में आए दंपती ने बताया कि वे 8 दिसंबर से घर में ही ‘डिजिटल अरेस्ट’ हैं |
वाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल पर दी धमकी
उन्होंने बताया कि वाट्सएप पर लगातार ऑडियो और वीडियो कॉल आ रहे थे. कॉल करने वाला खुद को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बताता और मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने की धमकी देता. डर इतना बैठा दिया गया था कि घर से बाहर निकलने और किसी से बात करने तक से रोक दिया गया. कानून, गिरफ्तारी और जेल का डर दिखाकर उनसे करीब 60 लाख रुपये की एफडी तुड़वा ली. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही ठगों की कॉल बंद हो गई |
जेट एयरवेज केस का डर दिखाकर रिटायर्ड बैंक अफसर से 5 लाख ठगे
साइबर ठगों ने इस बार बैंकिंग सिस्टम को समझने वाले रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर को ही निशाना बना लिया. जेट एयरवेज और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त पीड़ित को 17 नवंबर को एक अनजान नंबर से कॉल आया. पहले जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल की तस्वीरें भेजीं, फिर वीडियो कॉल पर बताया गया कि ईडी जांच में गोयल ने उनके नाम का खुलासा किया है |
आरोप लगाया गया कि 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी में वे शामिल हैं और उनके नाम से मुंबई की कैनरा बैंक में खाता खुला है. गिरफ्तारी वारंट और पुलिस के आने की धमकी देकर पांच दिनों तक अलग-अलग एजेंसियों के अफसर बनकर पूछताछ की गई. अंतत: डर के माहौल में पीड़ित से पांच लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए |
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश