कैलाश विजयवर्गीय का नाम इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी का फर्जी वादा, दिव्यांग ठगा
भोपाल | भोपाल राजधानी में इंसानियत को शर्मसार और मानवता की इंतहा करने का मामला सामने आया है. दिव्यांग जो अपनी आंखों से देखा नहीं सकता उसको नौकरी का लालच देकर 20 हजार ठग लिए. हद तो तब हो गई जब ठगी के बाद पुलिस भी लाचार और व्यवस्था नजर आई. दिव्यांग ने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने कहा कि बेस्ट कार्रवाई करेंगे, लेकिन हकीकत यह है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के लिए दिव्यांग पर ही दबाव बनाया गया. अब दिव्यांग शिकायत की कॉपी लेकर मंत्री और लोगों के बीच गुहार लगा रहा है |
CM हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई
दरअसल सिवनी जिले के रहने वाले शिवकुमार ठाकरे पिछले 2 महीने से कई बार भोपाल आ चुके हैं. उन्होंने भोपाल हबीबगंज के सहायक पुलिस आयुक्त को आवेदन दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि मंत्री के पीए ने बात कर उनके साथ ठगी की है. ठगी करने वाले व्यक्ति ने शिवकुमार ठाकरे को फोन किया और बताया कि आपने सरकारी नौकरी में आवेदन किया है. वह उनकी नौकरी लगवा सकता है. इसके बदले में पहले 10 हजार मांगे. फिर बाद में चार-चार हजार करके और पैसा ले लिया. शिवकुमार ने सोचा कि 10000 दे दिए हैं, इसलिए 10000 और देते हैं. नौकरी मिल ही जाएगी. इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया. शिवकुमार ठाकरे ने भोपाल के एसीपी से शिकायत कर दी. पुलिस ने भरोसा दिया कि वह कार्रवाई करेगी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई न करने की वजह से शिवकुमार ठाकरे ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस कुछ तो हरकत में आई |
दिव्यांग को नहीं मिल सका इंसाफ
शिवकुमार ठाकरे ने बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि हम सागर जाएंगे. इसके बाद न्याय का भरोसा दिया. फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद ठाकरे ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई तो शिकायत बंद करने का दबाव बनाया. पुलिस ने कहा कि हमने खोजबीन कर ली है, या तो पैसा वापस करेंगे या फिर आरोपी की के खिलाफ कार्रवाई करेंगे |
जिस पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करके दिव्यांग को न्याय दिलाना था. उसने शिकायत बंद करने का ही दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसके लिए दो से तीन अधिकारियों ने फोन किया. जब आखिरी में शिवकुमार ने शिकायत को बंद नहीं किया. इसके बाद शिवकुमार ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत बंद कर दी, लेकिन न्याय के लिए अभी भोपाल में भटक रहे हैं. जबकि न्याय मिलने वाली जगह में कानून ने खुद ही न्याय की गुहार शिवकुमार से लगा दी |
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं