मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर मचाई हलचल, शाहजहां ने ताजमहल को बनाया मकबरा, पहले था मंदिर
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. बुधवार को सागर जिले के बीना में स्वर्गीय राकेश सिरोठिया की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया |
क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय ने ताजमहल को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ताजमहल पहले मंदिर के रूप में बनाया जा रहा था. जिसे बाद में शाहजहां ने मुमताज का मकबरा बना दिया |
मंत्री विजयवर्गीय ने बिहारियों को लेकर की टिप्पणी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि शाहजहां ने पहले मुमताज को बुरहानपुर में दफन किया था. लेकिन बाद में जहां मंदिर निर्माण हो रहा था, वहीं मुमताज के शव को दफनाकर ताजमहल का निर्माण कराया गया. इतना ही नहीं, मंत्री विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके. उन्होंने बिहारियों को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यूं तो बिहारी विनम्र नहीं होते, लेकिन हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नवीन नितिन विनम्र हैं. उन्होंने कहा कि बीना विधायक निर्मला सप्रे कांग्रेस से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन अब वह हमारे साथ हैं |
समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते थे राकेश सिरोठिया- विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों से परिचय किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया. स्वर्गीय राकेश सिरोठिया को याद करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते थे. उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं को जोड़ने का सराहनीय प्रयास है |
कार्यक्रम में बीजेपी के ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक निर्मला सप्रे, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, डॉ. विनोद पंथी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बीजेपी कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे |
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर