मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप तेज, पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे
मध्य प्रदेश में कोहरे का असर कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन ठंड का तीखा दौर लगातार जारी है. प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है. आने वाले दिनों में सर्दी और तेज होने के संकेत हैं, ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पचमढ़ी जाने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. वहीं, शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |
एक सप्ताह से कई ट्रेनें लेट
कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें बीते एक सप्ताह से लगातार देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों की लेटलतीफी 8 घंटे तक पहुंच गई है. कई जिलों में दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि, अगले कुछ दिनों में कोहरे का असर कम रहने की संभावना है, लेकिन ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है |
कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ा है. एक दर्जन से अधिक ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिनमें मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. हालांकि, बुधवार सुबह कई शहरों में घने कोहरे से राहत मिली और ट्रेनों की देरी की अवधि में भी कुछ कमी दर्ज की गई |
प्रदेश में ऐसा रहा मौसम
गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा देखने को मिला. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक कोहरा कमजोर रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है. आने वाले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा. कल्याणपुर में यह 6.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा नौगांव में 7 डिग्री, राजगढ़ में 7.4 डिग्री, मलाजखंड में 7.6 डिग्री, रीवा में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.3 डिग्री, रायसेन और छिंदवाड़ा-मंडला में 9 डिग्री, खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड |
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर