तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, बस का टायर फटने से 9 लोगों की मौत
कुड्डालोर: तमिलनाडु के थिट्टाकुडी के पास बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ. इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं थी.
हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया जा रहा है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई. साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की.
स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (SETC) की एक एक्सप्रेस बस रात में त्रिची से चेन्नई के लिए निकली थी. जब बस कुड्डालोर जिले में थिट्टाकुडी के पास एझुन्थुर इलाके से गुजर रही थी तो अचानक उसका अगला टायर फट गया. टायर फटने के बाद चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा. बस बीच का बैरियर तोड़कर दूसरी लेन में चली गई. फिर यह दूसरी दिशा (चेन्नई से त्रिची की ओर) से आ रही दो कारों से जोरदार टक्कर हो गई. इस भयानक हादसे में दोनों कारें बस के नीचे बुरी तरह दब गई. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की कारों के परखच्चे उड़ गए.
मरने वालों में बच्चे भी शामिल
कारों में सवार दो बच्चों और महिलाओं समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कारों के बीच दबे उनके शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया. सूचना मिलने पर थिट्टाकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बचाया. घायलों को इलाज के लिए पेरम्बलुर और थिट्टाकुडी के सरकारी अस्पतालों में भेजा गया.
घंटो रहा ट्रैफिक जाम
इस हादसे की वजह से चेन्नई-त्रिची नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई. दो घंटे से ज्यादा समय से ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा. पुलिस खराब गाड़ियों को हटाने और ट्रैफिक को ठीक करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल की. पुलिस यह जांच कर रही है कि मरने वाले एक ही परिवार के थे या अलग-अलग कारों में सवार थे.
पुलिस ने बताया कि बुधवार को यहां के पास एक सरकारी बस के दूसरी तरफ मुड़ने और दो गाड़ियों से टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि टायर फटने की वजह से बस ने दिशा बदल ली, जिसमें 2 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
मुख्यमंत्री स्टालिन ने मुआवजे की घोषणा की
राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई. उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री पब्लिक रिलीफ फंड से हर मृतक के परिवार को 3 लाख रुपये देने का निर्देश दिया. साथ ही, घायलों को 1-1 लाख रुपये मिलेंगे. सरकार ने एक बयान में कहा, मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं थी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में घायलों की सबसे अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया.
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर