सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने के मांगे 10 हजार, लोकायुक्त ने दिन में दिखाए तारे
छिन्दवाड़ा : सीएम हेल्पलाइन बंद करने के नाम पर रिश्वत मांगना शिक्षा विभाग के बीएसी को भारी पड़ गया. लोकायुकत ने ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ है. पीड़ित स्कूल संचालिका की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में ये बड़ी कार्रवाई की है.
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने मांगी थी रिश्वत
जबलपुर लोकायुक्त के निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया, '' खकरा चौरई में यूनिक पब्लिक स्कूल की संचालक कविता पिपरडे ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि शिक्षा विभाग में पदस्थ बीएसी (ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर ) सत्येंद्र जैन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को बंद करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा है. लोकायुक्त पुलिस ने नियम अनुसार सत्यापन करने के बाद जब शिकायत की पुष्टि हो गई तो ट्रैप के लिए शिकायतकर्ता को रिश्वत लेकर आरोपी के पास भेजा गया, जिसके बाद मंगलवार रात को इंडियन कॉफी हाउस में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया है.''
क्यों बंद करानी थी सीएम हेल्प लाइन की शिकायत?
इस मामले में बताया गया कि छिंदवाड़ा के यूनिक पब्लिक स्कूल की संचालिका कविता पिपरडे के खिलाफ बार-बार सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की जा रही थी. स्कूल संचालिका ने बताया कि उनके स्कूल के खिलाफ लगातार कई लोग बेवजह सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रहे थे और विभाग की ओर से ग्रेडिंग बिगाड़ने की वजह से शिकायतों का निराकरण और उन्हें बंद करने के लिए दबाव भी आते थे. स्कूल की संचालिका कविता पिपरडे ने कहा, '' इसके बाद सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन शिकायतों को बंद करने के लिए 10 हजार रुपए देना होगा, जिससे परेशान होकर हमने लोकायुक्त में शिकायत की थी.''
अमरवाड़ा में पदस्थ था आरोपी, छिंदवाड़ा में ली रिश्वत
जबलपुर लोकायुक्त के निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया, '' शिक्षा विभाग के अमरवाड़ा दफ्तर में पदस्थ अधिकारी सत्येंद्र जैन ने छिंदवाड़ा के इंडियन कॉफी हाउस में आकर रिश्वत की प्लानिंग की थी. इसके हिसाब से लोकायुक्त की टीम ने पहले से ही इंडियन काफी हाउस में जाल बिछा रखा था. जैसे ही सत्येंद्र जैन शिकायतकर्ता के पास पहुंचे और बातचीत के बाद उन्होंने रिश्वत ली तो तुरंत ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.''
रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा