MP News: परिवार ने प्रेमी से शादी करने से किया इनकार, मोबाइल टॉवर पर चढ़ी नाबालिग, फेरे कराने की शर्त पर उतरी नीचे
MP News: देवास जिले के सतवास तहसील अंतर्गत धासड़ गांव में प्रेमी से शादी की जिद पर एक नाबालिग लड़की 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. यह घटना रविवार की है, जबकि इसका वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. लड़की को टॉवर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.
टॉवर पर चढ़कर लड़की ने की प्रेमी को बुलाने की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, टॉवर पर चढ़ने के बाद लड़की राहुल नाम के युवक और अपने परिजनों को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी. उसका कहना था कि वह उसी युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है. लड़की ने साफ कह दिया था कि जब तक उसकी बात नहीं मानी जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगी. बताया जा रहा है कि युवक और लड़की का गोत्र एक होने के कारण परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था.
लड़की ने डेढ़ घंटे किया हाई वोल्टेज ड्रामा
टॉवर पर चढ़ने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. जब कुछ ग्रामीण उसे समझाने के लिए टॉवर पर चढ़ने लगे तो लड़की ने कूदने की धमकी दे दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई. हालात को देखते हुए ग्रामीणों की पहल पर लड़की के प्रेमी और उसके परिजनों को भी वहां बुलाया गया. दोनों के परिजनों ने शादी करवाने की बात कही जिसके बाद लड़की ने बातचीत और समझाइश के दौरान अपना गुस्सा और तनाव धीरे-धीरे कम किया.
18 वर्ष की होने के बाद शादी पर विचार किया जाएगा
काफी देर तक चली बातचीत के बाद लड़की सुरक्षित रूप से टॉवर से नीचे उतर आई. सतवास थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही ग्रामीणों और परिजनों की समझाइश से मामला शांत हो गया था. लड़की को समझाया गया कि वह अभी नाबालिग है और उसकी उम्र 18 वर्ष होने में करीब तीन महीने शेष हैं, इसके बाद शादी पर विचार किया जाएगा. इस पर वह मान गई. फिलहाल लड़की और युवक दोनों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया है.
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप