Indian Railway Fare: रेलवे ने फिर बढ़ाया यात्री किराया, रायपुर से दिल्ली तक का सफर 28 रुपये तक हुआ महंगा
Railway New Fare: रेल मंत्रालय ने एक बार फिर ट्रेनों का यात्री किराया बढ़ा दिया है. इसके तहत अब यात्रियों को हर एक किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अधिक देने होंगे. यानी दूरी के हिसाब से सफर किराया बढ़ता जाएगा. रेलवे के नई किराए दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी.
हालांकि, सामान्य श्रेणी में 215 किमी तक यात्रा करने वालों पर नई दरें लागू नहीं होंगी, लेकिन यदि सफर 215 किमी से ज्यादा दूरी है तो सामान्य श्रेणी में हर एक किलोमीटर पर 1 पैसा किराया लगेगा. वहीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन एसी श्रेणी में 2 पैसा और एसी श्रेणी में भी किराया 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ेगा. बता दें, रेलवे ने बीते पांच साल में तीसरी बार दरों में बदलाव किया है.
रायपुर से दिल्ली का किराया 28 रुपये महंगा
उदाहरण के तौर पर रायपुर से नई दिल्ली की दूरी करीब 1388 किलोमीटर है. ऐसे में अगर आप किसी भी ट्रेन के एसी या नॉन एसी कोच से रायपुर से दिल्ली की दूरी तय करते हैं तो आपको किराए में करीब 28 रु. अतिरिक्त लगेंगे. यानी यदि टिकट अभी 2315 रु. का है तो वो 2343 रु. का हो जाएगा. हालांकि, उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के सहारे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है और उनके कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
रेल मंत्रालय के अनुसार, यह बढ़ोतरी ऑपरेशनल खर्चों को संतुलित करने के लिए की गई है, लेकिन इसका असर यात्रियों पर कम से कम रखने की कोशिश की गई है. हालांकि, किराया बढ़ोतरी से साथ ही रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के दौरान आठ जोन में 244 अतिरिक्त ट्रिप के साथ स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा कर सकता है.
क्यों बढ़ाया गया किराया?
रेलवे के अनुसार, देशभर में ट्रेनो का ऑपरेशन खर्च बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं जिसमें से रेल सुरक्षा खर्च 1.15 लाख करोड़ है. किराए में की गई बढ़ोतरी से रेलवे को सालाना 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी.
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान