एयरलाइंस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एम्स्टर्डम से आ रही एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए रविवार देर रात करीब 12 बजे मिली, जब विमान लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। धमकी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फ्लाइट ने देर रात करीब 1 बजे सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद उसे मुख्य टर्मिनल से दूर एक आइसोलेटेड बे में ले जाया गया।
सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग स्क्वॉड ने विमान, यात्रियों के सामान और कार्गो होल्ड की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के मुताबिक तलाशी के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद बम की धमकी फर्जी निकली। यह घटना दिसंबर 2025 में हैदराबाद एयरपोर्ट पर मिली लगातार बम धमकियों की कड़ी का हिस्सा है। बीते एक महीने में कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
जानकारी के मुताबिक दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो की कुवैत और मदीना से हैदराबाद आ रही फ्लाइट्स को मुंबई और अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा था। इसके अलावा एमिरेट्स, एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा और कुवैत एयरवेज की उड़ानों को भी धमकियां मिली थीं। कई मामलों में विमानों को बीच रास्ते से वापस लौटाया गया या कड़ी निगरानी में लैंड कराया गया। 9 दिसंबर को तो एक अमेरिकी उड़ान को लेकर एक मिलियन डॉलर की मांग वाली धमकी भी मिली थी, जिसके बाद सभी इंटरनेशनल टर्मिनलों पर हाई अलर्ट जारी किया था। लगातार मिल रही इन फर्जी धमकियों ने एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप