Humayun Kabir का ममता बनर्जी को खुला चैलेंज, नई पार्टी बनाकर बड़ा ऐलान
Humayun Kabir Statement: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे विधायक Humayun Kabir Statement ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबन के बाद हुमायूं कबीर ने न सिर्फ नई पार्टी बना ली, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने ऐलान किया है कि मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी को एक भी सीट नहीं जीतने देंगे।
टीएमसी से बाहर किए जाने के बाद हुमायूं कबीर ने सोमवार, 22 दिसंबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ (JUP) के गठन की घोषणा की। इस मौके पर बेलडांगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुमायूं कबीर ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुस्लिम बहुल करीब 100 सीटों पर उनका विशेष फोकस रहेगा। खुद उन्होंने बेलडांगा और रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
अपने आक्रामक तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले हुमायूं कबीर ने मंच से ही दो महिला उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए। उन्होंने मनीषा पांडे को मुर्शिदाबाद और निशा चटर्जी को कोलकाता की बालीगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। इसी दौरान Humayun Kabir Statement ने पुलिस को भी चेतावनी दी कि यदि जनसभा में शामिल कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए, तो 12 घंटे के भीतर पुलिस स्टेशन का घेराव किया जाएगा।
हुमायूं कबीर ने दावा किया कि वे 2026 में 100 सीटें जीतेंगे, जिनमें 70 मुस्लिम और 30 हिंदू विधायक शामिल होंगे। उनका राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है—कांग्रेस से शुरुआत, फिर टीएमसी, 2019 में भाजपा से लोकसभा चुनाव और हार के बाद दोबारा टीएमसी में वापसी। अब भरतपुर से मौजूदा विधायक हुमायूं कबीर के दावों पर सबकी नजरें 2026 के नतीजों पर टिकी हैं।
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान