KKR के खिलाड़ी ने 23 गेंदों में मैच पलटा, IPL Auction में दिए गए 5 गुना पैसे साबित हुए सही
16 दिसंबर को जहां मुंहमांगी रकम से भी ज्यादा पैसे मिले. वहीं पर 21 दिसंबर को उस खिलाड़ी ने सिर्फ 23 गेंदों में गेम पलट दिया. हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की, जिन्होंने 21 दिसंबर को अबू धाबी में खेले ILT20 के मुकाबले में अपनी टीम दुबई कैपिटल्स के लिए गेंद का गर्दा मचा दिया. उन्होंने अपने खतरनाक स्पेल से साबित कर दिया कि कोलकाता नाइट राइंडर्स ने उन्हें करीब 5 गुना ज्यादा पैसे क्यों दे दिए?
जितने पैसे मांगे, उससे करीब 5 गुना ज्यादा मिले
मुस्तफिजुर रहमान ने IPL 2026 के ऑक्शन में अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी. यानी, वो रकम जो उन्होंने खुद से मांगी थी. लेकिन, उन्हें मिले 9.20 करोड़ रुपये. यानी मांगी गई रकम से करीब-करीब 5 गुना ज्यादा पैसे. मुस्तफिजुर की गेंदबाजी की खासियत है उनकी कटर और उनका वैरिएशन. डेथ ओवर्स में तो वो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल सवाल जैसे हैं. उनका मौजूदा फॉर्म भी दमदार हैं. अब जिस गेंदबाज में इतनी खूबियाां कूट-कूट कर भरी हैं, जाहिर है उसे खरीदना KKR के लिए आसान नहीं रहा होगा. KKR को CSK से जोरदार टक्कर मिली. लेकिन, आखिर में करीब 5 गुना ज्यादा पैसे खर्च करना काम आ गया |
मुस्तफिजुर रहमान ने क्या किया?
अब जिस मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए KKR ने इतने पैसे खर्च कर दिए, उन्होंने 21 दिसंबर को खेले मुकाबले में क्या किया, वो भी जान लीजिए. मुस्फिजुर की टीम दुबई कैपिटल्स का मुकाबला गल्फ जायंट्स से था. इस मैच में गल्फ जायंट्स ने पहले बैटिंग की, जिनके खिलाफ मुस्तफिजुर एंड कंपनी ने ऐसी गेंदबाजी की कि उनके लिए पूरे 20 ओवर खेलना मुश्किल हो गया |
मुस्तफिजुर रहमान अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि उन्होंने अपने कोटे में एक गेंद कम फेंकी. मुस्तफिजुर ने 3.5 ओवर यानी 23 गेंदों में 34 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने जिन 3 बल्लेबाजों को आउट किया, उनमें गल्फ जायंट्स के कप्तान जेम्स विंस , अजमतुल्लाह ओमरजई और शॉन डीक्सन के विकेट शामिल रहे. मुस्तफिजुर के इस कमाल के प्रदर्शन का ही असर रहा कि गल्फ जायंट्स 19.5 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई |
दुबई कैपिटल्स की जीत के हीरो बने मुस्तफिजुर
दुबई कैपिटल्स को 157 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 4 गेंद पहले ही हासिल कर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. दुबई कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए. मुस्तफिजुर रहमान को उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया |
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय