छोटे निवेश ने दी बड़ी कमाई: जानें कौन सा शेयर बना 1 लाख से करोड़पति
शेयर बाजार में अक्सर कहा जाता है कि धैर्य ही वह कुंजी है जो एक छोटे निवेशक को भी बड़ा मुनाफा दिला सकती है. बाजार में कई बार ऐसी कंपनियां सामने आती हैं, जिनका नाम शायद बहुत ज्यादा चर्चा में न हो, लेकिन उनका प्रदर्शन बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ देता है. Izmo Limited एक ऐसा ही नाम है, जिसने अपनी लंबी अवधि की यात्रा में यह साबित कर दिखाया है. कभी महज एक ‘पेनी स्टॉक’ के रूप में पहचानी जाने वाली यह कंपनी आज अपने निवेशकों के लिए धनकुबेर साबित हुई है. पिछले 12 सालों में इस शेयर ने जिस तरह की रफ्तार पकड़ी है, उसने बाजार के विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है |
अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में कंपनी की नई उड़ान
सिर्फ पुराने रिटर्न ही नहीं, बल्कि कंपनी का भविष्य भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए एक बड़ी जानकारी साझा की, जिसने निवेशकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. Izmo Limited अब अपनी पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर हाई-टेक सेक्टर में कदम रखने जा रही है. कंपनी ने सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस के क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बनाई है |
बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाला दौर टेक्नोलॉजी और चिप निर्माण का है. कंपनी का यह रणनीतिक बदलाव उसकी ग्रोथ को एक नई दिशा दे सकता है. कंपनी के अनुमान के मुताबिक, ऑप्टिकल ट्रांसीवर का बाजार साल 2030 तक 13.5 अरब डॉलर से बढ़कर 28 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 5G टेक्नोलॉजी के विस्तार से इस डिमांड में और तेजी आने की उम्मीद है, जिससे कंपनी को करीब 14 फीसदी CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) का लाभ मिल सकता है |
27% की रफ्तार से दौड़ेगा कारोबार
कंपनी ने अपनी प्रेजेंटेशन में बताया है कि सिलिकॉन फोटोनिक्स के लिए सेमीकंडक्टर पैकेजिंग का बाजार, जो अभी 2 अरब डॉलर का है, वह बढ़कर 10 अरब डॉलर के पार जा सकता है. इस विशेष सेगमेंट में कंपनी ने 25 से 27 फीसदी तक की सालाना ग्रोथ (CAGR) की संभावना जताई है. एक आम निवेशक के लिए इसका मतलब यह है कि कंपनी अब एक ऐसे क्षेत्र में पैसा लगा रही है, जहां अगले 5 से 10 सालों तक मांग में कमी आने की गुंजाइश बहुत कम है. यह नया बिजनेस मॉडल Izmo के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकता है |
₹1 लाख के निवेश पर मिला छप्परफाड़ रिटर्न
निवेश की दुनिया में टाइमिंग और भरोसे का बहुत बड़ा महत्व होता है. अगर हम Izmo Limited के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अगस्त 2013 से लेकर अब तक की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. इस अवधि में कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 12,200 प्रतिशत से भी ज्यादा का अविश्वसनीय रिटर्न दिया है |
इसे एक आम निवेशक के नजरिए से समझें, तो यदि किसी व्यक्ति ने 2013 में इस कंपनी पर भरोसा जताते हुए महज 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उसे होल्ड करके रखा होता, तो आज उस निवेश की वैल्यू बढ़कर लगभग 1.23 करोड़ रुपये हो चुकी होती |
शेयर में जोखिम या अवसर?
लंबे समय में शानदार रिटर्न देने के बावजूद, शेयर बाजार की हालिया उथल-पुथल से Izmo Limited भी अछूता नहीं रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार के कारोबारी सत्र में शेयर 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 793.50 रुपये पर बंद हुआ |
बीते पांच सालों में जहां इस शेयर ने 1,520 फीसदी का मुनाफा दिया है और पिछले एक साल में 938 फीसदी चढ़ा है, वहीं शॉर्ट टर्म में इसमें दबाव देखने को मिला है. पिछले एक महीने में शेयर की कीमत में करीब 19.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,374.70 रुपये रहा है, जबकि निचला स्तर 229.70 रुपये था. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 1,186.57 करोड़ रुपये के आसपास है. जानकारों का कहना है आने वाले समय में इस शेयर में तेजी देखनो को मिल सकती है |
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद