लाडली बहनें अब 'वोट बैंक' नहीं, बड़ी राजनीतिक ताकत हैं! शिवराज सिंह चौहान के इस बयान ने विरोधियों के उड़ाए होश; जानें इसके मायने"
Shivraj Singh Chouhan On Ladli Behna: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए हर महीने राज्य सरकार 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है. केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाडली बहनों को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने लाडली बहनों को राजनीतिक ताकत बताया है.
‘योजना नाम बदल-बदलकर चल रही है’
मध्य प्रदेश के सीहोर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भाग लिया. इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहनाओं ने तो चमत्कार कर दिया. योजना ऐसी हिट हुई कि नाम बदल-बदलकर हर एक सरकारें अपना रही हैं, क्योंकि योजना ऐसी है जिसने बहनों की जिंदगी बदल दी. बहनें इतनी अच्छी और सच्ची होती हैं कि भइया ने दिया है तो भइया को देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए. नैय्या पार लगा देती हैं. ये योजना नाम बदल-बदलकर चल रही है.
‘बहनें जिसके साथ हो जाएं, उसकी नैया पार...’ लाड़ली बहना योजना को लेकर बोले शिवराज सिंह चौहान
उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में चल नहीं रही है, दौड़ रही है और सरकारें बना रही है. एक बात सुन लो मेरी बहनों अब किसी में हिम्मत नहीं है कि इसे बंद कर दे. अब बहनें राजनीतिक ताकत बन गई हैं. उन्हें पता है कि किसी ने इस योजना से छेड़छाड़ की तो बहनें ही ठिकाने लगा देगीं. जिंदगी में ऐसा पुण्य का काम हो गया, जिसने मेरी बहनों की जिंदगी बदल दी. अब तो होड़ लगी है कि इतने नहीं इतने देंगे.
सीएम ने 5000 रुपये देने की बात कही थी
मध्य प्रदेश सरकार हर महीने लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर करती है. सीएम डॉ. मोहन यादव कई बार सार्वजनिक मंचों से इस राशि को 3000 रुपये करने की बात कह चुके हैं. मध्य प्रदेश की विधानसभा के 70 साल पूरे होने पर 17 दिसंबर को विशेष सत्र आयोजित किया गया था. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने योजना की किस्त 3 हजार करने की मांग की थी. इस पर सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि आप 3000 की बात कर रहे हैं, हम 5000 रुपये देंगे.
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
आईफोन और छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए