मेट्रो सफर में जरा सी चूक और लगेगा तगड़ा जुर्माना! भोपाल मेट्रो ने जारी की नई गाइडलाइन, यात्रा से पहले जरूर जान लें"
Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो से आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गई है. पहले दिन ट्रेन में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. यात्रियों का उत्साह का गजब का रहा. कोई परिवार तो कोई दोस्तों के साथ यात्रा करने पहुंचा. सुभाष नगर से एम्स तक का सफर अब आरामदायक, आसान और तेज हो गया है. इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है. आवश्यक नियमों का पालन ना करने पर तगड़ा जुर्माना लग सकता है.
सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के पहले फेज में 8 स्टेशन यात्रियों के लिए खोले गए हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सुरक्षाबलों को तैनात किया है. वहीं स्टेशन और ट्रेन के अंदर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. यूपी बेस्ड सिक्योरिटी कंपनी के 250 गार्ड तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही यात्रियों की हरकत सीसीटीवी से रिकॉर्ड की जाएगी.
पालतू जानवर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा
मेट्रो में सफर के दौरान यात्री ड्रोन, सैटेलाइट फोन, ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल-डीजल, किसी भी प्रकार के हथियार, खुले बीड़ी-सिगरेट, माचिस-लाइटर, गुटखा, तंबाकू, सूखा नास्ता भी नहीं ले जा सकते हैं. दो बोतल शराब ले जा सकेंगे लेकिन सीलबंद होना चाहिए. सफर के दौरान पालतू जानवरों को ट्रेन से ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा.
बेवजह इमरजेंसी बटन दबाने पर 10 हजार तक जुर्माना
जुर्माना की रकम को भी तगड़ा रखा गया है. मेट्रो ट्रेन में जरूरी दिशा-निर्देश और नियमों का उल्लंघन करने पर मेट्रो रेलवे (परिचालन और अनुरक्षण) अधिनियम 2002 के तहत जुर्माने का प्रावधान किया गया है. भोपाल मेट्रो में सफर के दौरान बेवजह इमरजेंसी बटन दबाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर थूकते पाए जाने पर 200 रुपये से लेकर 10000 रुपये का जुर्माना लगेगा.
इसके अलावा अवैध तरीके से प्रवेश और ट्रैक पर चलने पर 6 महीने की कैद या 500 रुपये का जुर्माना लगेगा. भोपाल मेट्रो में बिना टिकट यात्रा करने पर अधिकतम किराया और 50 रुपये अधिभार लगेगा. पुरुष यात्री द्वारा महिला कोच में सवारी करने पर 3 महीने का कारावास या 250 रुपये का जुर्माना लगेगा.
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
आईफोन और छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए