ई-अटेंडेंस ऐप के खिलाफ टीचरों का हल्ला बोल, सतना में ईंट से ईंट बजाने की धमकी दी
सतना: राज्य शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षक और शिक्षिकाएं ई अटेंडेंस के विरोध में रविवार को सतना की सड़कों पर उतरे. धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ई-अटेंडेंस ऐप को बंद करने की मांग की है. साथ ही कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भोपाल के अंबेडकर पार्क में शिक्षक कूच करेंगे.
ई-अटेंडेंस ऐप के विरोध में टीचर्स
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति के लिए ई-अटेंडेंस एप जारी किया है. जिसमें शिक्षकों को मोबाइल डिवाइस में लोकेशन एवं इंटरनेट की सुविधा साथ रखने के लिए कहा गया. किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए शिक्षक स्वयं उत्तरदायी माने जाएंगे. इसके विरोध में सतना और मैहर के हजारों शिक्षक रविवार को सड़कों पर उतरे. दोनों जिलों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सतना के सिविल लाइन चौपाटी के बाहर सड़कों पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया.
नहीं हुई सुनवाई तो दिल्ली करेंगे कूच
इस पर राज्य शिक्षक संघ के प्रांत उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है, "सरकार द्वारा चालू किए गए ई अटेंडेंस से टीचर बहुत परेशान हो रहे हैं. जिसके चलते शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है. इस ऐप में अपनी उपस्थिति जारी करने के लिए शिक्षक विद्यालय के समय में मोबाइल में लगे रहते हैं, जिससे कि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह परेशानी सबसे ज्यादा ग्रामीण अंचल में सामने आती है. इसके विरोध में रविवार को हम सब शिक्षक एवं मातृ शक्तियों ने शांतिपूर्ण ढंग से इस निजी ऐप को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है. अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में हम भोपाल के अंबेडकर पार्क में धरना देंगे. अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई, तो दिल्ली भी जाएंगे."
ऐप बंद कराने के लिए बजा देंगे ईंट से ईंट
शिक्षिका आभा तिवारी ने बताया कि "यह शासन द्वारा जबरदस्ती एक ई अटेंडेंस का ऐप चालू किया गया है. इसका हम सभी लोग विरोध कर रहे हैं. क्योंकि यह एक अव्यवहारिक ऐप है. इसमें तरह-तरह की समस्याएं हैं. शिक्षक जब विद्यालय जाता है, तो पूरा दिन मोबाइल फोन में ही लगा रहता है. जिस वजह से बच्चों की सहीं ढंग से पढ़ाई नहीं हो पाती है. हमारा अगला कार्यक्रम भोपाल में धरना देने का है. वहां भी बात नहीं बनी तो दिल्ली भी जाएंगे. इस ऐप को बंद कराने के लिए हम ईंट से ईंट से बजाने का काम करेंगे.
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद