रात में कुत्ते या बिल्ली के रोने का क्या है मतलब? क्या जानवरों को दिखाई देती हैं अदृश्य शक्तियां, यहां जाने हकीकत
रात के सन्नाटे में कुत्ते, बिल्ली के रोने को लेकर समाज में कई तरह की बातें और अंधविश्वास प्रचलित हैं. कई लोग इसे अशुभ संकेत, बीमारी या किसी अनहोनी से जोड़कर देखने लगते हैं. लेकिन क्या वाकई इन मान्यताओं का कोई सच है, या यह सिर्फ लोगों का भ्रम है? क्या इस्लाम में ऐसी धारणाओं की कोई बुनियाद मौजूद है? इन्हीं सवालों पर शाही चीफ मुफ्ती ऑफ उत्तर प्रदेश मौलाना चौधरी इब्राहीम हुसैन ने इस्लामी नजरिए से स्थिति स्पष्ट की.
अदृश्य चीज़ों को करते हैं महसूस
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना चौधरी इब्राहीम हुसैन ने बताया कि आम तौर पर लोग कुत्ते, बिल्ली या गधे के रोने को अशुभ मान लेते हैं और इसे शैतानी शक्तियों की सक्रियता से जोड़ देते हैं, जबकि इस्लाम इस तरह के वहम और बेबुनियाद डर की इजाज़त नहीं देता. उन्होंने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार कुछ जानवर ऐसी अदृश्य चीज़ों या स्थितियों को महसूस कर सकते हैं, जिन्हें इंसान महसूस नहीं कर पाता. इसी कारण कभी-कभी जानवर रात के समय आवाज़ें निकालते हैं.
नहीं होती कोई अनहोनी
मौलाना ने स्पष्ट किया कि इसका यह मतलब नहीं है कि हर बार कोई बुरा या अशुभ संकेत ही हो. समाज में यह धारणा फैलाई जाती है कि इन जानवरों के रोने से घर में बीमारी, परेशानी या अनहोनी आती है, जबकि यह सोच पूरी तरह गलत और गुमराही पर आधारित है.
बेवजह का पैदा करते हैं डर
उन्होंने कहा कि इस्लाम में अपशगुन का कोई अस्तित्व नहीं है. इस दुनिया में होने वाली हर घटना अल्लाह की मर्ज़ी और तयशुदा वक्त के अनुसार होती है. किसी की बीमारी, परेशानी, मौत या ज़िंदगी का फैसला किसी जानवर की आवाज़ से जुड़ा नहीं है. इस तरह के ख्याल इंसान के दिल में बेवजह का डर पैदा करते हैं, जो इस्लामी सोच के खिलाफ है.
अल्लाह पर रखना चाहिए भरोसा
मौलाना ने आगे बताया कि यदि कभी इस तरह की आवाज़ें सुनकर दिल में घबराहट हो, तो मुसलमान को चाहिए कि वह अल्लाह की पनाह मांगे और उसका ज़िक्र करे. इस्लाम में मानसिक सुकून और हिफ़ाज़त के लिए आऊज़ु बिल्लाहि मिन अश-शैतानिर रजीम, आयतुल कुर्सी और चारों कुल पढ़ने की हिदायत दी गई है. इससे दिल को शांति मिलती है और अल्लाह की रहमत से इंसान सुरक्षित रहता है. उन्होंने कहा कि एक मुसलमान को हर हाल में अल्लाह पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि वही हर चीज़ का मालिक
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत