भूलकर भी इस दिन ना खरीदें झाड़ू, घर से चली जाएगी बरत, जानें झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छोटी-छोटी वस्तु का विशेष महत्व होता है. वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर घर का वास्तु सही होता है तो परिवार के सदस्यों की खुशियों और तरक्की में वृद्धि होगी. वहीं अगर घर का वास्तु सही नहीं है तो घर में कोई ना कोई टेंशन लगी रहती है और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं. घर का वास्तु हमारे मन, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति समेत जीवन के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करता है. इन सभी के साथ घर के वास्तु में झाड़ू का भी महत्व होता है और हिंदू परंपराओं में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि झाड़ू घर से गंदगी और बुरी ऊर्जा को दूर करके स्वच्छता लाती है. ऐसे में वास्तु के अनुसार यह जरूर देखना चाहिए कि झाड़ू किस दिन खरीदें या फिर किस स्थान पर रखें, जिससे घर में बरकत और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. आइए जानते हैं झाड़ू को किस दिन खरीदना चाहिए और किस स्थान पर रखना चाहिए…
वास्तु में झाड़ू का विशेष महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू घर में शांति, धन और आर्थिक स्थिरता बढ़ती है. हालांकि अगर झाड़ू गलत जगह रखी हो, दुरुपयोग या लापरवाही हो रही हो तो इसके परिणाम भी बेहद गंभीर होते हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू को उल्टा रखना, घर के बीच में छोड़ना या सबके सामने रखना अच्छा नहीं होता. माना जाता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है और अनावश्यक खर्च और आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं.
झाड़ू इस दिन खरीदें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नई झाड़ू खरीदने के लिए कुछ शुभ दिन होते हैं. मंगलवार और शनिवार को झाड़ू खरीदने के लिए शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि दिवाली और धन त्रयोदशी जैसे त्योहारों पर नई झाड़ू खरीदना विशेष रूप से शुभ होता है. माना जाता है कि शुभ दिन पर झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन का प्रवाह बेहतर होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. जबकि शुक्ल पक्ष में झाड़ू लेने से यह घर में दुर्भाग्य लेकर आती है. कृष्ण पक्ष में शनिवार के दिन खरीदी गई झाड़ू की एनर्जी ही अलग होती है
घर में झाड़ू इस दिशा में रखें
कई लोगों को इस बात को लेकर शंका होती है कि अमावस्या के दिन झाड़ू खरीदना उचित है या नहीं. वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि अमावस्या के दिन झाड़ू खरीदना उचित नहीं है. माना जाता है कि इससे आर्थिक हानि हो सकती है और पितर भी नाराज हो सकते हैं. घर में झाड़ू रखने का स्थान भी बहुत महत्वपूर्ण है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लिटाकर रखना चाहिए. झाड़ू को हमेशा लिटाकर (जमीन पर) रखना चाहिए, खड़ा करके नहीं.
घर की मुख्य ऊर्जा है झाड़ू
घर में झाड़ू रखते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसे कोने में रखें, जहां कोई भी इसे देख ना सके. साथ ही अगर आपको लगे कि झाड़ू खराब हो रही है तो उसको तुरंत हटा देना चाहिए, ऐसी झाड़ू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. हालांकि झाड़ू एक छोटी सी वस्तु प्रतीत होती है लेकिन आपके घर की सभी सकारात्मक ऊर्जाएं आपके घर से होकर जाती हैं.
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा