नहीं मिली राहत! राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम की जमानत याचिका फिर खारिज, जेल में ही कटेगी रातें
Raja Raghuvanshi Murder Case: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) की जमानत याचिका फिर खारिज हो गई है. शिलांग (Meghalaya) की अदालत में जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया. जमानत याचिका खारिज होने के बाद सोनम रघुवंशी फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में ही बनी रहेंगी.
शिलॉन्ग की डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद हैं सोनम रघुवंशी
सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें सोनम ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है और हत्या के आरोप बिना ठोस सबूत पर आधारित हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी शादी पूरी तरह से सामान्य थी, वे अपने पति के साथ खुश थीं, और हनीमून (honeymoon) की तैयारी में भी सक्रिय रूप से शामिल थीं. इसलिए पति की हत्या का कोई उद्देश्य स्पष्ट नहीं होता है. अदालत ने सभी दलीलों को सुनने के बाद भी याचिका खारिज कर दी. फिलहाल सोनम शिलॉन्ग की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बंद हैं. मामले को अब आगे की सुनवाई के लिए सेशन कोर्ट में भेजा जाएगा.
‘पुलिस ने भी सुनियोजित हत्या का दावा किया’
प्रोसिक्यूशन (Prosecution) पक्ष ने कोर्ट को बताया कि केस में कई अहम साक्ष्य मिले हैं. इसके अलावा कई अहम तथ्य जुड़े हुए हैं. मामले में चार्जशीट भी पहले ही दाखिल की जा चुकी है. पुलिस ने यह भी दावा किया कि हत्या सुनियोजित (planned) थी, जिसमें सोनम रघुवंशी की भूमिका उजागर हुई है. साथ ही अन्य कई आरोपियों के खिलाफ भी चार्ज फ्रेम्ड हैं. पूरे मामले में अब जांच जारी है और अदालत आगे सबूतों और दस्तावेजों की समीक्षा करेगी.
खाई से बरामद हुआ था राजा रघुवंशी का शव
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड देशभर में चर्चा में रहा था. मई 2025 में इंदौर के व्यापारी राजा और उनकी नई नवेली पत्नी सोनम मेघालय के शिलांग हनीमून (honeymoon) पर गए थे. इसके बाद दोनों लापता हो गए. बाद में राजा का शव जून 2025 में एक खाई के पास से बरामद हुआ था. लेकिन बाद में पुलिस ने सोनम को रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया. अभियोजन के अनुसार, सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी, जिस पर लंबी चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है.
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा