जर्मनी दौरे को लेकर सियासी घमासान, विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा तंज
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जर्मनी यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है. राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा है. सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का हर विदेशी दौरा गलबहियां करने में ही निकल जाता है. राहुल गांधी विदेशों में हिंदुस्तान के खिलाफ ही बात करते हैं |
देश को कमजोर करने की कोशिश करते हैं
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी हर समय विदेशी ताकतों से हाथ मिलाकर इस देश को कमजोर करने की कोशिश करते हैं. राहुल गांधी का हर विदेश का दौरा उनसे गलबहियां करने में निकल जाता है. वे हर समय हिंदुस्तान को कमजोर करने वाली विदेशी ताकतों को मजबूत करने में लगे रहते हैं. विदेशों में लोग राहुल गांधी से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के विपक्ष के नेता होने के नाते मिले हैं. लेकिन नेहरू परिवार और कांग्रेस ने हर समय इस देश को तोड़ने और कमजोर करने का काम किया है |
चुनाव आयोग के काम में कांग्रेस को टंगड़ी नहीं अड़ाना चाहिए
वहीं एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर भी मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया. सारंग ने कहा, ‘चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की गतिविधियों पर प्रश्नचिन्ह लगाकर कांग्रेस हर समय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को समाप्त करना चाहती है. कांग्रेस ने हर समय लोकतंत्र को तार-तार करने का काम किया है. हमारी सरकार ने हर समय लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है. हम हर संवैधानिक संस्था का आदर करते हैं. चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है तो कांग्रेस को टंगड़ी नहीं अड़ाना चाहिए |
विकास का काम होने पर कांग्रेस के पेट में दर्द होता है
भोपाल में आज मेट्रो का उद्घाटन हुआ है, जबकि कल यानी 21 दिसंबर से कमर्शियल रन का संचालन शुरू होगा. वहीं कांग्रेस ने भोपाल मेट्रो की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं. जिसको लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. विश्वास सारंग ने कहा, ‘कांग्रेस ने केवल विध्वंस किया, सृजन का नहीं किया. कांग्रेस के नेता बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बात करते आए हैं |
विकास का कोई भी आयाम स्थापित होता है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है. कांग्रेस के नेताओं को भोपाल में इतनी बड़ी सौगात के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार प्रदेश में विकास और सौगात दे रहे हैं.’
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश