राज्यमंत्री गौर ने किया 1.18 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शुक्रवार को वार्ड 65 और 68 में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि हर रहवासी तक बुनियादी सुविधाएं और नागरिक उपयोग की संरचनाओं की पहुंच हो। ओपन जिम, सड़क और सामुदायिक सुविधाएं न सिर्फ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगी।
राज्यमंत्री गौर ने वार्ड 65 स्थित आईटीआई स्टाफ कैंपस में बाउंड्री वॉल, पाथवे निर्माण, ओपन जिम इक्विपमेंट तथा सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत लगभग 27 लाख रुपये है। इसके अलावा गीत गणेश कॉलोनी में बाउंड्री वॉल निर्माण, सांस्कृतिक मंच एवं शेड तथा जिम इक्विपमेंट लगाने के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं सागर स्टेट कॉलोनी में पेविंग ब्लॉक, सौंदर्यीकरण और ओपन जिम इक्विपमेंट के कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत लगभग 37 लाख रुपये है।
वार्ड 68 के अयोध्या नगर एवं सेक्टर पार्क में पेविंग ब्लॉक, एन सेक्टर में चबूतरा एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री गौर ने स्थानीय रहवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। रहवासियों ने गलियों में सड़क पर अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया, जिस पर मंत्री गौर ने तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
सचिदानंद नगर और किरण नगर में सीसी रोड, सुखसागर फेस-1 में सीसी रोड तथा भवानी कैंपस फेस-2 में शेड एवं चबूतरा निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। वार्ड 68 के इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 53 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर पार्षद शिरोमणि शर्मा, उर्मिला मोर्य, लव कुश यादव, भीकम सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल