MP में SIR अपडेट: 5.76 करोड़ फॉर्म जमा, 25 लाख नाम हो सकते हैं रद्द
मध्य प्रदेश में SIR को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 25 लाख मतदाताओं के नाम कट सकते हैं. बताया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया में राज्य में कुल 5.76 करोड़ फॉर्म जमा हुए हैं. ड्राफ्ट लिस्ट 23 दिसंबर को जारी की जा सकती है |
कुल 5.76 करोड़ गणना पत्रों में से 9 लाख ने साल 2003 की जानकारी नहीं दी है |वहीं, 8.5 लाख मतदाता अब इस दुनिया में नहीं रहे. इसके अलावा, ढाई लाख मतदाता ऐसे मिले, जिनका नाम दो जगहों पर दर्ज है |
MP SIR प्रक्रिया में इन्हें जारी होगा नोटिस
फॉर्म की जांच में पाया गया है कि करीब 12 लाख लोग हैं, जिन्होंने गणना पत्र अधूरा छोड़ दिया है. इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. बता दें, मध्य प्रदेश में SIR का काम 18 दिसंबर तक पूरा कर लिया गया था | इससे पहले समय से काम खत्म न हो पाने की वजह से तारीख भी बढ़ाई गई थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिल सके |
जिन मतदाताओं ने फॉर्म अधूरे भरे थे, उनसे BLO ने संपर्क किया. इसके चलते हजारों फॉर्म में सुधार करवाकर उन्हें पूरा कराया गया. सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर बीएलओ ने वोटर्स से संपर्क किया था |
नाम न होने पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से ही दावे और आपत्ति से जुड़े आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. हालांकि, जिन लोगों के दो जगह नाम हैं, वे अपने आधिकारिक पते पर ही वोटर हो सकते हैं. इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी, क्योंकि एक ही मतदाता का दो जगहों पर होना चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है |
चुनावों को पारदर्शी बनाने का संकल्प
चुनाव आयोग का दावा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का मकसद आगामी हर चुनाव को पारदर्शी बनाना है, ताकि आगे के सभी इलेक्शन तरीके से कराए जा सकें |
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया