‘धुरंधर’ पर बैन, लेकिन पाकिस्तान में मचा तहलका, दो हफ्ते में बना रिकॉर्ड
5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह स्टार फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई, इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है | साथ ही साथ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई दिग्गज एक्टर्स की फिल्म को पछाड़ दिया है | देशभर में फिल्म ने कमाई का 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. लेकिन, इन सबके बीच इस फिल्म ने पड़ोसी देश में फिल्म के बैन होने के बावजूद भी खास रिकॉर्ड बना लिया है |
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट होने के साथ ही एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड भी बना लिया है. दरअसल, ये पाकिस्तान में अब तक की सबसे ज्यादा पाइरेटेड फिल्म बन चुकी है. हालांकि, पाकिस्तान में इस फिल्म को ऑफिशियली तौर पर बैन किया है | फिल्म के बैन किए जाने के बावजूद, मीडिया और ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी दर्शकों में रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज काफी दिख रहा है |
लाखों बार हुआ डाउनलोड
जानकारी के मुताबिक ने ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में करीब 20 लाख बार अवैध रूप से डाउनलोड किया गया है. ये रिकॉर्ड कई फिल्मों को पीछे छोड़ देती है. इस फिल्म से पहले सबसे ज्यादा पाइरेटेड फिल्मों में रजनीकांत की 2.0 और शाहरुख खान की रईस का नाम सामने आता था. सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के कई लोगों और स्टार्स ने फिल्म पर नेगेटिव कमेंट किया है. लेकिन इसके बावजूद भी उसी देश में इसे तेजी से लोग देख रहे हैं |
क्यों लगाया गया है बैन
‘धुरंधर’ पर पाकिस्तान में आधिकारिक रिलीज की मनाही के कई कारण बताए गए हैं, जिनमें फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तान के ल्यारी इलाके, आतंकवादी हिंसा और जासूसी स्क्रिप्ट शामिल हैं. इन विषयों को लेकर देश में पहले ही विवाद की स्थिति रही है, जिसकी वजह से सरकार ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई. लेकिन बैनिंग ने फिल्म का क्रेज घटने के बजाय उसे और ज्यादा एक्साइटमेंट और मांग पैदा कर दी है. पाइरेटेड कॉपी को लोग टोरेंट वेबसाइट्स, टेलीग्राम चैनल और VPN सर्विसेज के जरिए आसानी से एक्सेस कर रहे हैं |
लोग कर रहे हैं तारीफ
सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ से जुड़ी क्लिप्स, मीम्स और रील्स भी तेजी से वायरल हो रही हैं, कुछ तो ऐसे भी हैं जिनमें फिल्म के गाने और एक्शन दोनों ही खूब शेयर किए जा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसके डायलॉग, सीन और एक्टिंग की तारीफ की है, जबकि कुछ आलोचक फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को लेकर अलग राय भी रखते हैं. आदित्य धर की फिल्म कथानक की कास्ट की बात करें, तो रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है |
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा