नीमच में कार से 12 किलोग्राम MD ड्रग्स जब्त, राजस्थान से गुजरात तस्करी
नीमच : मालवा के रतलाम, नीमच और मंदसौर जिले में ड्रग्स की तस्करी के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं. अब नीमच में गुरुवार 12 किलो एमडी ड्रग्स एक कार से जब्त की गई.एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है. पुलिस और नारकोटिक्स टीम जांच में जुटी है.
राजस्थान से गुजरात में तस्करी
नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्य प्रदेश इकाई ने ये कार्रवाई की है. नारकोटिक्स टीम ने 12 किलोग्राम अवैध मेफेड्रोन (MD) की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की. ये ड्रग्स एक कार से तस्करी के लिए राजस्थान के प्रतापगढ़ से गुजरात की ओर कि जा रही थी.
नारकोटिक्स टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये कार्रवाई महू-नसीराबाद हाई-वे पर ढोढर के पास टोल टैक्स पर 16 दिसंबर की रात की गई."
पैकेट में छुपा रखी थी 12 किलो एमडी ड्रग्स
केंद्रीय नारकोटिक्स की मध्य प्रदेश इकाई नीमच ने प्रेस नोट जारी कर बताया "मुखबिर की सूचना पर एक कार रोकी गई. जब कार की तलाशी ली गई उसमें पैकेट में रखी से 12 किलो एमडी ड्रग जब्त की गई. कार सवार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है."
कार में एमडी ड्रग्स के 10 पैकेट मिले
टीम को सूचना मिली थी कि रतलाम की ओर से एक कार गुजरात की ओर ड्रग्स लेकर जा रही है. इसके बाद नारकोटिक्स टीम ने नाकाबंदी की. टोल टैक्स पर चित्तौड़गढ़ पासिंग पर कार को रोका और तलाशी ली तो उसमें 10 पैकेट में भरी 12 किलो 55 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली.
5 माह पहले भी रतलाम में 44 लाख की ड्रग्स पकड़ी थी
इससे पहले रतलाम पुलिस ने दो तस्करों को 440 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी थी. बाजार में इसकी कीमत 44 लाख 42 हजार रुपए थी. ये ड्रग्स भी मंदसौर से गुजरात ले जाई जा रही थी. उस समय आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे मंदसौर के दलौदा से एमडी ड्रग्स लेकर निकले थे और बसें बदलकर गुजरात ले जा रहे थे.
भारत रत्न श्री डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?
मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां
स्लो ओवर रेट नहीं, DRS और टाइम-आउट बढ़ा रहे मैच का समय
उत्तराखंड में दिखी पीएम मोदी की जबरदस्त दीवानगी, रैली में उमड़ा जनसैलाब
होर्मुज तनाव बढ़ा: चीन ने अमेरिका से कहा—हमारे व्यापार में दखल न दे
बड़ी खबर: सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में
इन बीमारियों वाले लोग गर्मी में रहें सतर्क
उम्मीदवारों के लिए सख्त हुए दिशा-निर्देश, बढ़ी पारदर्शिता