जीरो से हीरो बने मंगेश यादव...5.20 करोड़ में बिकने वाला यह खिलाड़ी कौन है? RCB के इस मास्टरस्ट्रोक के पीछे का राज जानिए
Who is Mangesh Yadav: अबू धाबी में हुए IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में टीमों ने कई खिलीड़ियों पर दिल खोलकर पैसा उड़ाया. मिनी ऑक्शन में मध्य प्रदेश के 23 वर्षीया मंगेश यादव विशेष आकर्षण बने. जैसे ही ऑक्शन में मंगेश का नाम आया वैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच उनको खरीदने के लिए होड़ लग गई.
ऑक्शन में मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं SRH ने भी इस भारतीय गेंदबाज को खरीदने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हैदराबाद ने 5 करोड़ से ज्यादा बोली नहीं लगाई.
कौन हैं मंगेश यादव?
मंगेश यादव का जन्म 10 अक्टूबर 2002 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुआ था. क्रिकेट में वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. साथ ही वो दमदार बैटिंग के लिए भी जाने जाते हैं. बता दें कि मंगेश के बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के कारण ही उन पर इतनी ऊंची बोली लगाई गई. हैरान करने वाली बात ये है कि उनका बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपये का था, लेकिन ऑक्शन में RCB ने उन्हें बेस प्राइस से 17 गुना ज्यादा रकम में खरीदा है.
क्यों लगी इतनी ऊंची बोली?
मंगेश पर लगी ऊंची बोली का बड़ा कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका दमदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में 3 विकेट ले चुके हैं और एक पारी में बैटिंग करते हुए 28 रन भी बनाए थे. उन्हें MP टी20 लीग 2025 से पहचान मिली थी, जहां उन्होंने 14 विकेट हासिल किए थे. साथ ही वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे. इसके अलावा बूची-बाबू टूर्नामेंट में पंजाब के खिलाफ उनकी 75 रनों की पारी ने भी IPL टीमों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
खास बात ये है कि मंगेश यादव दोनों तरफ गेंद को स्विंग करने में महारत रखते हैं और सटीक यॉर्कर भी फेंकते हैं. उनको एक फुल पैकेज कहा जा सकता है क्योंकि पावरप्ले और डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी के साथ जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. मॉर्डन टी20 में ऐसे खिलाड़ियों की मांग रहती है, जो जरूरत पड़ने पर टीम के काम आते हैं. डिफेंडिंग चैंपियन के साथ मंगेश के जुड़ने से उनके लोअर मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी.
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
बड़ा खुलासा: श्रीनगर में लश्कर मॉड्यूल पर कार्रवाई, नकली दस्तावेजों के जरिए देशभर में नेटवर्क का विस्तार
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत
अमेरिका की कार्रवाई से होर्मुज बंद, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा—ऊर्जा संकट बढ़ सकता है
खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: बिस्तर के अंदर छिपाई गई डांसर की लाश, बदबू से खुला राज
रक्षा क्षमता में बड़ा इजाफा: भारत बना रहा 1500 किलो का प्रिसिजन बम
ईरान पर हमले की आशंका तेज: WSJ रिपोर्ट में बड़ा दावा, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर नजर
कैलाश विजयवर्गीय का आरोप: ‘पश्चिम बंगाल में कदम रखते ही गिरफ्तारी’, 38 मामलों को बताया फर्जी
परिसीमन पर घमासान: सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
भीषण गर्मी की दस्तक: मध्य प्रदेश में तापमान में तेज उछाल, कई शहर 40°C पार—जानें IMD अपडेट
तनाव बढ़ा: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों पर कसा शिकंजा, महंगा हुआ कच्चा तेल
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया