MP में चौंकाने वाला मामला, बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान
इंदौर | अक्सर आपने सुना होगा कि मोबाइल के कारण हादसा हो जाता है. लोग मोबाइल चलाते समय आसपास नहीं देखते हैं, जिसकी वजह से अक्सर अनहोनी की घटना हो जाती है | लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मोबाइल के कारण ही युवक की जान बच गई | नकाबपोश बदमाशों ने अचानक युवक पर फायरिंग कर दी. लेकिन युवक की जेब में रखा मोबाइल और एटीएम कार्ड एक तरह से युवक के लिए ढाल बन गए. जिससे युवक की जान बच गई |
युवक को गोली लगने का पता ही नहीं चला
पूरा मामला राउ इलाके में भूतनाथ मंदिर के पास का है. यहां विनय पाटीदार नाम का युवक किसी काम से कहीं जा रहा था, इसी दौरान ब्लैक रंग की स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी | तभी गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए | इस दौरान युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. लेकिन उसे पता ही नहीं चला कि उसको गोली लगी है | बदमाशों के जाने के बाद युवक ने मोबाइल निकालने के लिए जब में जब हाथ डाला तो उसे पता चला कि गोली लगने से मोबाइल टूट चुका है | इसके साथ ही युवक का एटीएम कार्ड भी डैमेज हो गया. हालांकि गनीमत ये रही कि युवक को फायरिंग के दौरान मामूली चोट आई है. इस तरह युवक के मोबाइल और एटीएम कार्ड ने उसकी जान बचा ली |
CCTV के आधार पर पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की विस्तृत जांच शुरू कर दी |जांच में बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी में कैद तस्वीरों को आधार बनाया जा रहा है और आरोपियों की तलाश की जा रही है | पुलिस ने आरोपी बदमाशों के भागने के रास्तों का भी विश्लेषण किया और आरोपियों तक पहुंचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें से एक टीम शहर से बाहर भी खोजबीन कर रही है | शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दो दिन पहले युवक का पार्किंग को लेकर कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था, जिसे पुलिस इस फायरिंग घटना से जोड़कर भी देख रही है |
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?
हद पार: डिलीवरी कर्मी को पीटा, सिलेंडर लेकर फरार बदमाश
‘किसिंग डिजीज’ का सच: कैसे फैलती है और कितना खतरनाक है?
क्या काजल से आंखें बड़ी होती हैं? मिथक या हकीकत
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
सीट नंबर अलॉट, लेकिन कोच गायब; रेलवे की बड़ी लापरवाही
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला