मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 4 बसें व 2 कार टकराईं, 4 की जिंदा जलकर मौ
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. घने कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे गाड़ियों में भयंकर आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर तौर पर झुलसे और घायल हैं.
यह घटना मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 127 के पास हुआ है. घने कोहरे की वजह से चार बसें और 1 कार की टक्कर हुई, जिसके बाद सभी गाड़ियों में भयंकर आग लग गई. हादसे की सूचना पर जिले के आलाधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची हैं.
जिलाधिकारी ने क्या बताया: जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. इसमें 4 लोगों की जलने के कारण मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए बलदेव समुदाय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जो यात्री सुरक्षित हैं, उनको सरकारी बस द्वारा घर भेजा जा रहा है. घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ है. मामले की जांच कराई जाएगी.
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में अयोध्या से दिल्ली की ओर जा रही बस घने कोहरे के कारण टकरा गई. इसके बाद बसों में आग लग गई.
घटना की सूचना पर अधिकारियों और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया. सड़क हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई है. 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया है. सरकारी वाहनों से लोगों को उनके घरों तक भिजवाया गया है. मौके पर जले हुए वाहनों को हटवा दिया गया है.
घायलों की लिस्ट जारी की: मथुरा जिला प्रशासन ने घायलों की प्राथमिक सूची जारी की है. इनमें घायलों के नाम बीके शर्मा 77 वर्ष, किशन सिंह 50 वर्ष, शालू 30 वर्ष, अजय कुमार 32 वर्ष, प्रियंका 27 वर्ष, देव राय 45 वर्ष, श्रीकांत कुमारी 30 वर्ष, आशीष श्रीवास्तव 28 वर्ष, उस्मान 50 वर्ष, अमन यादव 28 वर्ष, मुकन खान 26 वर्ष, सुमन यादव 25 वर्ष, पवन कुमार 30 वर्ष, मुबीन खान 25 वर्ष, घनश्याम 40 वर्ष शामिल हैं.
20 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बसों में लगी आग को बुझाने का काम शुरू किया गया. कुछ ही देर में करीब 20 एंबुलेंस भी आईं, जिनसे घायलों और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि सुबह-सुबह घना कोहरा होने की वजह से गाड़ियां एक के बाद एक टकराती गईं. इससे बसों में भीषण आग लग गई. घायलों को मथुरा जिला अस्पताल सहित आगरा के अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है.
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार