मॉक ऑक्शन में CSK ने दिखाई ताकत, तीन गेंदबाजों पर लगाया 20 करोड़ का दांव
आईपीएल 2026 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का इंतजार अब खत्म होने वाला है. यह मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित एतिहाद एरीना में आयोजित होगा | इस बार 350 से ज्यादा खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई है, जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी ही दस फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से खरीदे जा सकेंगे | इनमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह के क्रिकेटर शामिल हैं, जिससे बोली लगाने में जबरदस्त टक्कर की उम्मीद है |
मिनी ऑक्शन से पहले CSK का बड़ा दांव
मिनी ऑक्शन से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने एक मॉक ऑक्शन का आयोजन किया, जिसमें टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने दसों टीमों की ओर से बोली लगाई | इस मॉक ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान पूर्व स्टार सुरेश रैना के हाथों में थी | रैना ने CSK के लिए गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने पर जोर दिया और तीन अहम गेंदबाजों पर भारी रकम खर्च की.मॉक ऑक्शन में CSK ने कुल 20 करोड़ रुपए तीन तेज और स्पिन गेंदबाजों पर लगाए |
सबसे बड़ी बोली लेग स्पिनर राहुल चाहर के लिए लगी, जिन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीदा गया. इसके बाद साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को 7.50 करोड़ में टीम में शामिल किया गया | वहीं, भारतीय युवा पेसर शिवम मावी को 2.50 करोड़ में हासिल कर CSK ने अपनी पेस अटैक को संतुलित बनाने की रणनीति दिखाई. CSK ने साफ तोर पर गेंदबाजी पर फोकस किया | बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पर्स में 43.40 करोड़ रुपए हैं, ऐसे में वह मिनी ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव खेलती हुई नजर आ सकती है. वह ज्यादा से ज्यादा 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं |
ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और संजू सैमसन (ट्रे़ड).
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार