फेंगशुई के अनुसार जानें घर में फर्नीचर रखने की सही जगहें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि और खुशहाली!
लोग अपने घरों में वास्तु और फेंगशुई के नियमों को मानते हैं, लेकिन घर बनने के बाद हम अक्सर अपने घर के फर्नीचर को लेकर लापरवाह हो जाते हैं. फेंगशुई घर के फर्नीचर से जुड़े कुछ उपाय बताता है. अगर फेंगशुई के नियमों के अनुसार सही दिशा, रंग और टेक्सचर वाला फर्नीचर चुना जाए, तो यह न सिर्फ आपके घर का माहौल बेहतर बना सकता है, बल्कि सफलता के रास्ते भी खोल सकता है. यहां फर्नीचर से जुड़े कुछ जरूरी फेंग शुई नियम दिए गए हैं जो आपकी ज़िंदगी में खुशियां और समृद्धि ला सकते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…
लकड़ी के फ्रेम का इस्तेमाल
फेंगशुई के अनुसार, घर में लकड़ी के फ्रेम में फैमिली फोटो लगाना बहुत शुभ माना जाता है. इन तस्वीरों को घर की पूरब दिशा वाली दीवार पर लगाने से परिवार में तालमेल, आपसी समझ और खुशी बढ़ती है. लकड़ी के फ्रेम पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं और रिश्तों को मज़बूत बनाते हैं.
फर्नीचर की सही दिशा
अगर आप अपने बिज़नेस या करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अपने घर या ऑफिस के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर और सजावटी सामान रखें. फेंगशुई के अनुसार, यह दिशा पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बनाए रखती है, जिससे मुनाफे और सफलता के मौके मज़बूत होते हैं.
फर्नीचर की डिज़ाइन
फेंगशुई के अनुसार, फर्नीचर के डिज़ाइन सिंपल और सीधे होने चाहिए. बहुत ज़्यादा डिज़ाइन वाला या अजीब आकार का फर्नीचर नेगेटिव एनर्जी पैदा कर सकता है. सिंपल और बैलेंस्ड डिज़ाइन वाला फर्नीचर घर में शांति, स्थिरता और पॉजिटिव माहौल बनाए रखने में मदद करता है.
हल्के रंग का फर्नीचर इस्तेमाल
अपने घर और ऑफिस दोनों जगह आपको हमेशा हल्के रंग का फर्नीचर इस्तेमाल करना चाहिए. फेंगशुई के सिद्धांतों के अनुसार, हल्के रंग पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं, जबकि बहुत गहरे रंग नेगेटिविटी ला सकते हैं. हल्के फर्नीचर को उत्तर या पूर्व दिशा में और भारी फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।
उज्जैन में निंजा का आध्यात्मिक अनुभव, महाकाल दरबार में छलके आंसू
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।