धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9वें दिन 53 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Dhurandhar Day 9 Collection ने बॉक्स ऑफिस पर नई मिसाल कायम कर दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की इस दमदार एक्शन फिल्म ने रिलीज के महज 9 दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर ली है। फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। खास बात यह है कि रिलीज के दूसरे शनिवार यानी 13 दिसंबर को फिल्म ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने नौवें दिन अकेले 53 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही Dhurandhar Day 9 Collection ने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिसने दूसरे शनिवार को 46 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ दूसरे शनिवार को 44 करोड़ तक ही पहुंच पाई थी। इतना ही नहीं, धुरंधर ने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘सिंबा’ के लाइफटाइम कलेक्शन 240 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है।
अगर फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस सफर पर नजर डालें, तो पहले दिन इसने 28 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23 करोड़, पांचवें से सातवें दिन तक लगातार 27-27 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ पहुंच गया था। आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 32 करोड़ कमाए और फिर नौवें दिन 53 करोड़ का धमाकेदार आंकड़ा छू लिया। अब Dhurandhar Day 9 Collection के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 292.75 करोड़ हो चुका है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार कहानी, शानदार म्यूजिक और एक खास आइटम सॉन्ग ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रखा है। साफ है कि आने वाले दिनों में धुरंधर और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे
सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर छलके मांझी के आंसू, बोले- नीतीश न होते तो पहचान नहीं मिलती
सबरीमाला मंदिर विवाद पर नया मोड़: कुछ लोगों का हक पूरे समाज से ऊपर नहीं – मंदिर प्रशासन