BMC में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की सौगात, न्यूरो सर्जरी के साथ ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी की सुविधा
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लंबे इंतजार के बाद सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है. मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सागर के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को सागर दौरे पर पहुंचे. उन्होंने जानकारी दी कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की शुरुआत करते हुए सबसे पहले न्यूरो सर्जरी के लिए 3 पद स्वीकृत किए गए हैं.
इसके बाद यहां पर ऑन्कोलॉजी और कार्डियोलॉजी की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार अपने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने जा रही है. मेडिकल कॉलेज में अंग प्रत्यारोपण की भी सुविधा जल्दी शुरू कर दी जाएगी.
'न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट की मंजूरी'
सागर दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि "मुझे खुशखबरी देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अभी तक सुपर स्पेशलिटी का कोई भी डिपार्टमेंट नहीं था लेकिन अब न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट की मंजूरी लेकर आपके बीच आया हूं. अब यहां न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर होंगे और बाद में सुपर स्पेशलिटी कि यहां पर फैकल्टी मिलेगी और कोर्सेज शुरू किए जाएंगे."
'ऑन्कोलॉजी और कार्डियोलॉजी की शुरुआत'
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि "सीएम केयर योजना के अंतर्गत यहां पर कैंसर के इलाज के लिए 70 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. 50 करोड़ की पेट स्कैन और लीनियर एक्सीलेटर मशीन की खरीदी के आदेश दिए जा चुके हैं. मेडिकल कॉलेज में अब कैंसर के मरीजों को पर्याप्त सुविधा मिलेगी और उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. मेडिकल कॉलेज में 250 सीट बढ़ाने के उद्देश्य से इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कार्य चल रहा है. हमारी कोशिश है कि प्रदेश की जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएं. सीएम केयर योजना के तहत हर मेडिकल कॉलेज में ऑन्कोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग खोलने जा रहे हैं."
'अंग प्रत्यारोपण की सुविधा जल्द'
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि "हम अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं की तरफ जाने की भी तैयारी कर रहे हैं. यदि कोई अंगदाता अंगों का दान करना चाहता है, तो अब उसे बाहर नहीं जाना पड़ेगा. हमारे प्रदेश के जो पुराने मेडिकल कॉलेज हैं, उनमें अंग प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहे हैं. अंग प्रत्यारोपण करने वाले ब्रेन डेड व्यक्ति के परिजन अगर सहमति देते हैं, तब उनके अंग प्रत्यारोपण किया जाएगा और उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके अलावा परिजनों को 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाएगा.
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
10वीं और 12वीं की 'द्वितीय परीक्षा' का शेड्यूल जारी
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम