सड़क हादसा मऊगंज में, पेट्रोल पंप संचालक ने फर्स्ट एड देकर बुजुर्ग को बचाया
मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दूबी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा सैनिक फिल्लिंग स्टेशन दूबी के पास उस समय हुआ, जब शिवराजपुर निवासी श्यामलाल प्रजापत कटरा की ओर जा रहे थे |
तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत, पेट्रोल पंप संचालक ने बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने से आ गई और देखते ही देखते जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामलाल प्रजापत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया | इसी दौरान सैनिक पेट्रोल पंप के संचालक सुखवंत मिश्रा, जो उस समय पंप पर ही मौजूद थे, ने बिना किसी देरी के इंसानियत की मिसाल पेश की | उन्होंने तुरंत घायल वृद्ध को संभाला, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया और हालात की गंभीरता को समझते हुए अपनी निजी कार से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया |
नईगढ़ी में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा किया गया रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने श्यामलाल प्रजापति को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी जान बच पाई |
लोगों ने सैनिक पेट्रोल पंप संचालक की तत्परता की तारीफ की
स्थानीय लोगों ने सैनिक पेट्रोल पंप संचालक सुखवंत मिश्रा की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ की. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते घायल को अस्पताल ना पहुंचाया जाता, तो परिणाम और भी भयावह हो सकते थे. यह घटना ना केवल सड़क सुरक्षा को लेकर चेतावनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संकट की घड़ी में मानवता और संवेदनशीलता कितनी बड़ी भूमिका निभा सकती है |
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
10वीं और 12वीं की 'द्वितीय परीक्षा' का शेड्यूल जारी
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम