रुपये से आगे अफगानिस्तानी करेंसी, क्या है इसकी असली वजह?
भारतीय करेंसी में इन दिनों काफी दबाव देखने को मिल रहा है. रुपये में लगातार गिरावट देखी जा रही है | बीते शुक्रवार को भारतीय रुपये ने फिर एक बार रिकॉर्ड लो बनाया और 90.50 का भी आंकड़ा पार कर गया | भारतीय करेंसी की कमजोरी के बीच अफगानिस्तानी करेंसी की भी चर्चा शुरू हुई है. क्योंकि भारत के मुकाबले वहां की करेंसी मजबूत है. जी हां, शायद पहली बार सुनने में आपको यकीन न हुआ हो लेकिन अभी यही सच्चाई है. अफगानिस्तान की मुद्रा भारत से ज्यादा ताकतवर है. आइए जानते हैं कि वहां की करेंसी मजबूत क्यों है |
अफगानिस्तान की करेंसी अफ्गान अफ्गानी है जिसकी वैल्यू भारतीय रुपये में अभी 1 रुपये 38 पैसे के बराबर है. यानी अगर आप अफगानिस्तान में आज के समय में 1 लाख रुपये कमाते हैं तो उस एक लाख रुपये की वैल्यू भारत आने पर 1 लाख 38 हजार रुपये हो जाएगी. मगर अफगानिस्तान की करेंसी तालिबानी शासन के रहते हुए मजबूत है या मजबूत दिख रही है. इसे समझना जरूरी है |
क्यों मजबूत है अफगानिस्तानी करेंसी
साल 2021 में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में अमेरिकी डॉलर और पाकिस्तानी रुपये के इस्तेमाल पर रोक लगा दी. विदेशी मुद्रा की गैर-मौजूदगी के चलते उसकी मांग नहीं बनती | सरकार ने लेन-देन को स्थानीय करेंसी तक सीमित कर दिया है और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर सख्त नियंत्रण रखा है. चूंकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश बेहद सीमित हैं, इसलिए अफगानी करेंसी पर बाहरी दबाव नहीं पड़ता | देश की अर्थव्यवस्था फिलहाल छोटे और बंद दायरे में सिमटी हुई है, जहां करेंसी की मांग-आपूर्ति लगभग संतुलित है. यही वजह है कि अफगानी मुद्रा अभी स्थिर नजर आ रही है|
हालांकि, इसमें एक समझने वाली बात यह है कि अगर अफगानिस्तान की करेंसी मजूबत है तो इसका बिल्कुल मतलब नहीं है कि वहां की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है|या फिर भारत के मुकाबले उनकी जीडीपी बहुत अच्छी है. करेंसी अच्छी स्थिति में है क्योंकि विदेशी मुद्राओं का चलन नहीं है. ट्रेड पर नियत्रंण है |
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
10वीं और 12वीं की 'द्वितीय परीक्षा' का शेड्यूल जारी
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम