सीएम मोहन यादव आज करेंगे भोपाल में ‘ई-बस डिपो’ और ‘सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार’ का भूमिपूजन
भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में ‘सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार’ और प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ई-बस सेवा योजना के तहत आधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शहरी विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में इसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फंदा परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार तथा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना अंतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो की आधारशिला रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री रखेंगे सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और ई-बस डिपो की आधारशिला
मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शहरी विकास को एक साथ आगे बढ़ाने के क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इसके तहत सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार तथा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना अंतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो की आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री पहले भी यह कह चुके हैं कि राज्य सरकार की प्राथमिकता “विरासत के साथ विकास” की अवधारणा को जमीन पर उतारना है। इसी सोच के तहत ऐतिहासिक प्रतीकों को आधुनिक शहरों की पहचान से जोड़ा जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा जा सके।
विक्रमादित्य प्रवेश द्वार से गौरवशाली विरासत को संजोने की पहल
भोपाल-इंदौर स्टेट हाइवे पर बनने वाले सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का उद्देश्य प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा को आधुनिक नगरीय संरचना से जोड़ना है। यह प्रवेश द्वार सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक होगा जो भोपाल की ऐतिहासिक पहचान को मजबूती देने के साथ सौंदर्यीकरण और शहरी विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
ई-बस सेवा योजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी और सुविधा
दूसरी परियोजना प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत भोपाल में बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक ई-बस डिपो है। यह डिपो पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल होगा जिसमें सोलर पावर, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक रखरखाव जैसी कई सुविधाएं होंगी। इस डिपो से शुरुआत में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा, जिससे भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण-मुक्त और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आने के साथ ही यात्रियों को आधुनिक और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।