बड़ी खबर: गृह मंत्रालय का बड़ा इनपुट, शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ी...बंगलों पर बैरिकेडिंग, क्या है मामला?
नई दिल्ली। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली-भोपाल में बंगलों के सामने बैरिकेडिंग की गई है।
दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन गृह मंत्रालय से मिले ताजा इनपुट के बाद केंद्र सरकार ने उनके सुरक्षा को और सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
इनपुट के बाद भेजे गए निर्देश
गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।
निर्देश के बाद से भोपाल और दिल्ली-दोनों स्थानों पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है। वहीं, दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली-भोपाल में अलर्ट
इनपुट मिलने के तुरंत बाद भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह अलर्ट जारी कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया। देर रात भोपाल भोपाल बंगले के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई। अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।
उज्जैन में निंजा का आध्यात्मिक अनुभव, महाकाल दरबार में छलके आंसू
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।
जर्मनी पहुंचे रक्षा मंत्री, हाईटेक डिफेंस और AI पर होगी चर्चा