इस 1 रेमेडी से बनने लगेंगे सारे काम, घर की साउथ ईस्ट में लगा दें ये तस्वीर, कोर्ट केस से लेकर मानसिक तनाव सब में मिलेगी राहत
घर और दफ्तर की ऊर्जा का असर हमारे रोज़मर्रा के जीवन पर साफ दिखाई देता है. कई बार मेहनत के बावजूद पैसा टिकता नहीं, नए काम की शुरुआत में परेशानी आती है या फिर बने-बनाए काम रुक जाते हैं. ऐसे में लोग घर की दिशा और सजावट से जुड़े उपायों की ओर भी ध्यान देते हैं, ताकि सकारात्मकता बढ़े और रुकी हुई तरक्की का रास्ता खुले. इन्हीं लोकप्रिय उपायों में एक उपाय है भागते हुए लाल घोड़ों की फोटो लगाना, जिसे कई लोग जोश, गति और उन्नति का प्रतीक मानते हैं. यह उपाय खासकर उन लोगों में काफी चर्चा में है जो वित्तीय दिक्कतों, काम में रुकावटों या आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हों. इस आर्टिकल में आपको वही तरीका सरल भाषा में दिया गया है जिसे अपनाकर लोग अपने घर के माहौल में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं. यदि आप भी अपने घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में इस उपाय को आज़माना चाहते हैं, तो इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
भागते हुए लाल घोड़े लगाने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको इंटरनेट पर भागते हुए लाल घोड़े या पेयर ऑफ रेड रनिंग हॉर्स सर्च करना है. इसके लिए आप गूगल पर सिर्फ इतना लिखें “Red Running Horses”. सर्च करने के बाद आपको कई तरह की तस्वीरें दिखाई देंगी जिनमें दो लाल घोड़े दौड़ते हुए नज़र आते हैं. इन तस्वीरों में से जो फोटो आपको आकर्षक लगे उसे चुन लें.
इसके बाद उस चुनी हुई फोटो को अपने फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करें. फोटो डाउनलोड करने के बाद उसका एक साफ और अच्छा प्रिंट निकलवाएं. कोशिश करें कि प्रिंट की क्वालिटी बेहतरीन हो, ताकि तस्वीर का प्रभाव भी अच्छा दिखाई दे. जब प्रिंट तैयार हो जाए, तो उसे लाल रंग के फ्रेम में लगवाएं. लाल रंग इस उपाय का अहम हिस्सा माना जाता है, इसलिए फ्रेम का लाल होना ज़रूरी है.
-अब बात आती है फोटो लगाने की दिशा की. यह फोटो हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में लगाई जाती है. दक्षिण-पूर्व को कई लोग ऊर्जा और आर्थिक गति से जोड़कर देखते हैं. इसलिए इस दिशा में भागते हुए लाल घोड़ों की फोटो लगाने से घर का माहौल उत्साह से भरता है.
-फोटो लगाते समय ध्यान रखें कि घोड़े आगे की ओर दौड़ते हुए दिखें. उनका मुंह किसी दीवार की तरफ नहीं होना चाहिए. कोशिश करें कि फोटो ऐसी जगह लगे जहां नजरें आसानी से जाएं और घोड़ों की चाल का असर जीवंत लगे.
-कई लोग मानते हैं कि यह उपाय वित्तीय परेशानी को कम करने में मददगार साबित होता है. खास तौर पर यदि आप लंबे समय से पैसों की उलझन, उधारी, रुके हुए काम, कोर्ट-केस या किसी तरह की लिटिगेशन से परेशान हैं, तो यह फोटो लगाने से माहौल में सुधार आने लगता है.
-कुछ लोग बताते हैं कि इससे बात रखने की हिम्मत बढ़ती है, आत्मविश्वास में तेजी आती है और पैसे मांगने या अपना काम आगे बढ़ाने में झिझक कम होती है.
यदि आप किसी काम की शुरुआत लंबे समय से टाल रहे हैं या कोई कदम उठाने का मन बना नहीं पा रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए उपयोगी माना जाता है. यह कहा जाता है कि इस फोटो का प्रभाव लगभग 45 दिनों के भीतर दिखाई देने लगता है. इसलिए आज ही यह फोटो अपने घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में लगाकर आने वाले समय में बदलाव अनुभव किया जा सकता है.
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके