कोयला घोटाला: राकेश जैन गिरफ्तार, 50 करोड़ की ठगी का खुलासा! फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर ऐसे लूटा गया पैसा
Rakesh Jain Arrested: कोयला घोटाला मामले में EOW को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड राकेश जैन को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. राकेश जैन पर राज्य के बड़े अधिकारियों और कारोबारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है. 5 साल से फरार चल रहे जैन पर यह कार्रवाई EOW की टीम ने की है. कोर्ट ने आरोपी को 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
फर्जी कंपनियों बनाकर की ठगी
राकेश जैन लोगों को महंगे और आकर्षक इन्वेस्टमेंट स्कीमों के चक्कर में फंसाता था. उसने अधिकारियों से सरकारी टेंडर दिलाने और दूसरे लोगों से 10 गुना रिटर्न का भरोसा दिलाकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटी रकम वसूली थी. जैन ने खासतौर पर सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों को अपना निशाना बनाया. इसके अलावा जैन ने फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपये की कोल वसूली की और पैसा हवाला के जरिए अपने आकाओं तक पहुंचाया.
करोड़ों की ठगी का जाल
पुलिस को राकेश जैन के खिलाफ शुरुआती जांच में पता चला कि इस ठगी की राशि करोड़ों रुपये में है. आरोपों के अनुसार, यह राशि 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके जाल में फंसने वालों नें डॉक्टर, सरकारी अधिकारी और बड़े कारोबारी लोग शामिल थे. इसके साथ पुलिस इस मामले में दूसरे पीड़ितों की तलाश कर रही है. जैन ने इन लोगों को फंसाने के लिए हाई लेवल कनेक्शन होने का दावा किया करता था.
कई जिलों में थी FIR
राकेश जैन पर राज्य के कई जिलों में कुल मिलाकर 16 एफआईआर दर्ज थी. उस पर रायपुर के कोतवाली, मौदहापारा, टिकरापारा, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में 16 FIR दर्ज थी. इसके अलावा EOW में भी मामला दर्ज था. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राकेश जैन लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार