हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 449 अंक ऊपर
धातु शेयरों में खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते शुक्रवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स में लगभग 450 अंकों की तेजी आई। वहीं व्यापक निफ्टी 26,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 85,267.66 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 502.69 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 85,320.82 पर पहुंच गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 148.40 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,046.95 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.41 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स कंपनियों में टाटा स्टील, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, आईटीसी और एशियन पेंट्स पिछड़ने वालों में शामिल थे।
फेड के फैसलों से वैश्विक धारणा में हुआ सुधार
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति में सुधार हुआ है, जिससे तरलता को लेकर आशावाद बढ़ा है और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बहिर्वाह के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई है। व्यापक सूचकांक खरीदारी के रुझान दिखा रहे हैं और हालिया समेकन के बाद वापसी कर रहे हैं।
यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में स्थिर हुए। यूरोपीय बाजारों में तेजी देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी अधिकतर तेजी के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 61.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.05 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 61.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,020.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,796.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 84,818.13 पर बंद हुआ। निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,898.55 पर पहुंच गया।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।