T20 के बाद अब वनडे में धमाका, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विस्फोटक शतक
एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में हुआ | इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक तूफानी पारी खेली और टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक ठोक दिया |इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान भी मिले और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया |
वैभव सूर्यवंशी ने फिर ठोका शतक
इस मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचा दिया. उन्हें शुरुआत काफी संभलकर की, लेकिन एक बार क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी. फिर उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया. वह यहीं नहीं रुके और छक्के जड़ना जारी रखा, जिसके चलते उन्होंने अपना शतक 56 गेंदों पर पूरा कर दिया. इस दौरान उन्हें बल्ले से 5 चौके और 9 छक्के देखने को मिले |
वैभव सूर्यवंशी को शतक तक पहुंचने के लिए दो जीवनदान भी मिले. संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को पहला मौका 28 रन पर दिया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया |इसके बाद जब वह 85 रन पर खेल रहे थे तो उनका एक और कैच ड्रॉप हुआ, जिसके बाद वह शतक तक पहुंचने में कामयाब रहे | खास बात ये भी रही कि अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने काफी तेजी से रन बटोरे और संयुक्त अरब अमीरात के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई |
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी किया था कमाल
वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भी एक विस्फोटक पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने UAE के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने 42 गेंदों पर 144 रन बनाए थे, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे. इस दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 32 गेंदों पर पूरा कर लिया था |
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन