CG SIR मामला: आज आखिरी दिन, फॉर्म भरें या रुकें? दीपक बैज के सवालों से मचा हड़कंप, जानें लेटेस्ट अपडेट
CG SIR: छत्तीसगढ़ समेत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR प्रक्रिया के तरत फॉर्म जमा करने की आज आखिरी तारीख है. BLO घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, उम्र, पता और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ PCC चीफ दीपक बैज ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया अधूरी है. साथ ही इसे पूरा करने करने लिए तीन महीने का समय बढ़ाने की भी बात कही है.
छत्तीसगढ़ में SIR प्रपत्र जमा करने का आखिरी दिन आज
छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के तहत फॉर्म जमा करने की आज आखिरी तारीख है. इसके बाद 12 से 15 दिसंबर के बीच चुनाव अधिकारी सभी डेटा एकत्र कर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करेंगे. 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावा आपत्ति का समय दिया जाएगा. इसके बाद 16 जनवरी से 7 फरवरी तक मतदाता सूची का सत्यापन होगा. 14 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा.
PCC चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
प्रदेश में SIR की प्रक्रिया को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा- ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अभी तीन साल बाकी है. ऐसे में SIR की प्रक्रिया एक महीना या एक महीने को सात दीन तक बढ़ा देना काफी नहीं है. अभी भी कई मजदूर मतदाता मजदूरी करने बाहर हैं. वहीं, जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है, जिनका जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है और जो यहां पहले से निवासरत हैं उनका नाम जुड़ना चाहिए. फर्जी मतदाता और मृत मतदाता के नाम बाहर हो जाएं हमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन SIR सूची में अभी बहुत से नाम नहीं जुड़ा हैं, जिसको आगे तीन महीने का समय और देना चाहिए.’
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने 30 नवंबर को SIR की समय सीमा को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया था. आयोग की ओर से 7 समय का दिन बढ़ाते हुए कहा गया था कि अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. फॉर्म जमा करने के लिए पहले आखिरी तारीख 4 दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया. वहीं, ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन अब इसे 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा.
राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव