मंदसौर की लुटेरी दुल्हन ने किया परिवार को बेहोश, जेवर और कैश लेकर हुई फरार
मध्य प्रदेश में ‘लुटेरी दुल्हन’ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं | मंदसौर जिले में भी एक नया मामला सामने आया है. दुल्हन परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर रफू चक्कर हो गई | दुल्हन अपने साथ लाखों के जेवर और कैश लेकर भागी है. वहीं नशीला पदार्थ मिला खाना खाकर परिवार के 3 बच्चे समेत 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |
ढाई लाख रुपये का सौदा करके बनारस से हुई थी शादी
पूरा मामला भावगढ़ थाना क्षेत्र के नांदवेल गांव का है. यहां परिवार के लोगों ने बताया कि एक महीने पहले ही शादी हुई थी | सत्यनारायण पाल की शादी एक दलाल के जरिए यूपी के बनारस में सौदा करके ज्योति नाम की युवती से करवाई गई थी | इसके बाद ज्योति ने परिवार वालों को विश्वास में लेने के बाद सभी जेवर और कैश की जानकारी ले ली | फिर एक दिन परिवार वालों को सब्जी में नशीली दवा मिलाकर दे दी. इसके बाद घर का सारा कैश और जेवर लेकर फरार हो गई |
अस्पताल में बेहोश पड़े हैं परिवार वाले
‘लुटेरी दुल्हन’ ने खाने में बेहोशी की जो दवा मिलाई थी, उसका असर इतना ज्यादा था कि परिवार वालों को अभी तक होश नहीं आया है | घर के बच्चे भी बेहोश हैं. 3 बच्चों समेत 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उनमें युवक सत्यनारायण, युवक के पिता मोहनलाल पाल, मां गीताबाई, भाई राकेश पाल और शांतिलाल पाल, भाभी पूजाबाई पाल और 3 बच्चे लतिका, कर्तिका, जिविका शामिल हैं |
मामले में पुलिस कर रही है जांच
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है | पुलिस परिवार वालों के होश में आने का इंतजार कर ही है. पुलिस का कहना है कि परिवार वाले नशीली दवा के कारण होश में नहीं हैं | परिवार वालों की तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी |
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।
खूनी मोड़! उधमपुर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 15 की मौत और कई घायल
स्वाभिमान का संकल्प: क्यों खास है भोपाल की यह जन आक्रोश पदयात्रा?
दिवालिया होने का डर: जब समय रैना को सताने लगी बिग बी जैसी आर्थिक तंगी की चिंता।
छोड़ी लाइमलाइट, चुना भगवा; मौनतीर्थ आश्रम में हर्षा रिछारिया का संन्यास संस्कार
पीटरसन की भविष्यवाणी: 'द हंड्रेड' खत्म नहीं होगा, बल्कि जल्द ही ब्रिटेन का आईपीएल बन जाएगा।
हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बंगाल में बरसे सरमा, ममता बनर्जी को बताया विकास में बाधक
हकीकत और सपने में भ्रम: नींद की कमी ने कल्कि कोचलिन के करियर पर डाला बुरा असर।
रेलवे की बड़ी वसूली: बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर लगा 49,100 रुपये का दंड।
डिजिटल होगी खेती: अब हर 15 मिनट में सीधे सर्वर पर पहुँचेगा गांव के मौसम का डेटा
संस्कृत को कठिन समझना गलत; आपसी संवाद से बनाएं इसे सहज: मोहन भागवत