महाकाल लोक के बाद अब इंदौर में ‘रणजीत लोक’, प्रोजेक्ट पर होगा करोड़ों का निवेश
इंदौर | इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. मंदिर के विकास कार्यों को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन समिति के मुताबिक साल 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ से पहले ही विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे|
रणजीत लोक के लिए खर्च होंगे 6 करोड़ से ज्यादा
रणजीत हनुमान मंदिर 150 साल पुराना है. मंदिर विकास और रणजीत लोक के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी. सबसे पहले बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है. मंदिर प्रशासक का कहना है कि विकास कार्यों के लिए दानदाता तलाशे जा रहे हैं, बाकी का कार्य दूसरी मदों से पूरा किया जाएगा |
रामायण और सुंदरकांड का चित्रण किया जाएगा
रणजीत लोक के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं. इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है और मॉडल भी विकसित कर लिया गया है. मंदिर का एक्सटेंशन 40 फीट आगे तक किया जाएगा. नया एवं भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा. रणजीत हनुमान मंदिर में ही पुलिस चौकी बनाई जाएगी. जूता स्टैंड और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी |
इसके साथ ही बेबी फीडिंग रूम और बुजुर्गों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. सबसे अहम मंदिर परिसर की दीवारों पर रामायण और सुंदरकांड से जुड़ी कलाकृतियां का चित्रण किया जाएगा |
25 फीट का पाथ-वे बनाया जाएगा
हर मौसम के हिसाब से मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा. सर्दी, गर्मी और बारिश में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी. भक्तों को आराम करने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी. वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की जाएगी. मंदिर परिसर में 25 फीट पाथ-वे बनाया जाएगा |
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
लाखों की कमाई का दावा: सरकारी सेवक बेच रहे निजी कंपनी के सपने, वीडियो हुआ वायरल।
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।