आज नौकरी पाने का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में 100+ पदों पर भर्ती! 8वीं/10वीं पास भी करें अप्लाई, तुरंत जानें सैलरी और डिटेल्स
राजनांदगांव : जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन खास है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव में बुधवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में विभिन्न कंपनियों द्वारा 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिल सकता है।
प्लेसमेंट कैंप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) राजनांदगांव द्वारा बीमा सखी के 20 पद, आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट दुर्ग द्वारा ऑफिस असिस्टेंट के 4 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 28 पद और सेल्स वर्क के 18 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, राम नगर सुपेला भिलाई द्वारा फायरमेन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 10 पद, फूड पैकेजिंग के 25 पद, ड्राइवर (हेवी लाइसेंस) के 10 पद, तथा होम केयर टेकर सर्विस के 10 पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
केंद्र ने बताया कि इच्छुक और पात्र आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को मौके पर ही इंटरव्यू देकर चयनित होने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन का उद्देश्य इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना और योग्य अभ्यर्थियों को उनके कौशल के अनुरूप अवसर प्रदान करना है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
पोषण पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में चला जनजागरूकता अभियान
कर्मचारी ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में दायर की थी याचिका
ग्रामीण और शहरी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
याचिकाकर्ताओं ने संपत्ति अटैचमेंट को चुनौती दी थी
गांवों को ‘आत्मनिर्भर बस्तियों’ में बदलने की योजना