छत्तीसगढ़ में बाल अधिकार संरक्षण के लिए बड़ा कदम, CM साय की मौजूदगी में ‘रक्षक पाठ्यक्रम’ हेतु एमओयू साइन
रायपुर : में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के बीच “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह विशेष पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार माना जा रहा है, जो युवाओं को बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों की समझ के लिए तैयार करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को युवाओं के सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि रक्षक पाठ्यक्रम न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि छात्रों में बाल अधिकार से जुड़े विशेषज्ञ कौशल विकसित करेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कई बार बच्चे अनजाने में भटक जाते हैं, ऐसे में उन्हें सही दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अधिकांश संकल्प पूरे किए हैं। किसानों का बोनस, महतारी वंदन योजना और सभी के लिए आवास जैसी योजनाओं ने राज्य को सुशासन की ओर मजबूत कदम बढ़ाने में मदद की है। इसी उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण बेहद चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है — चाहे वह भिक्षावृत्ति हो, परित्यक्त बच्चों का पुनर्वास या संवेदनशील मामलों का समाधान। यह पाठ्यक्रम ऐसे युवाओं को तैयार करेगा जो संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ समाज में योगदान दें।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि एक वर्षीय “पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड राइट्स एंड प्रोटेक्शन” राज्य को इस क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
पोषण पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में चला जनजागरूकता अभियान
कर्मचारी ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में दायर की थी याचिका
ग्रामीण और शहरी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
याचिकाकर्ताओं ने संपत्ति अटैचमेंट को चुनौती दी थी