बड़ा खुलासा : नायब तहसीलदार अवैध धान तस्करी कराते पकड़े गए, ग्रामीणों ने किया वीडियो वायरल
कवर्धा : जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रेंगाखर क्षेत्र में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को आधी रात पिकअप और मासदा वाहन में भरा अवैध धान सीमावर्ती इलाके से पार कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरी घटना ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड की और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से कई क्विंटल अवैध धान प्रदेश में लाया जा रहा था। सीमावर्ती इलाकों में धान तस्करी रोकने के लिए बेरिकेड और कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार रेंगाखर बेरिकेड पर अक्सर कर्मचारी गायब रहते हैं। इससे तस्करों के हौसले बुलंद हुए हैं और वे रात के अंधेरे में बिना रोक-टोक धान लेकर अंदर घुसते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सिस्टम धान तस्करी रोकने में विफल साबित हो रहा है। उनका आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी मिलकर इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह घटना न सिर्फ स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाती है, बल्कि सीमावर्ती निगरानी व्यवस्था की खामियों को भी उजागर करती है।
इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीण प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो धान तस्करी का यह अवैध नेटवर्क और ज्यादा मजबूत होता जाएगा।
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
पोषण पखवाड़ा के तहत रेल मंडल में चला जनजागरूकता अभियान
कर्मचारी ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट में दायर की थी याचिका
ग्रामीण और शहरी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
याचिकाकर्ताओं ने संपत्ति अटैचमेंट को चुनौती दी थी